बिलासपुर।Bilaspur News: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे नेहरू चौक से मंगला चैक तक चैड़ीकरण व सुंदरीकरण कार्य में अब नेहरू चौक को भी शामिल कर लिया गया है। इसके निर्देश महापौर रामशरण यादव और नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय ने दिए हैं। साथ ही नेहरू चौक से लेकर मंगला चैक तक का निरीक्षण कर सुंदरीकरण के लिए जगह की खोज की गई है। अब इस प्रोजेक्ट के तहत शहर की पहचान नेहरू चौक को संवारा जाएगा।
महापौर रामशरण यादव और कमिश्नर प्रभाकर पांडेय ने स्मार्ट सिटी टीम के साथ नेहरू चौक से मंगला चौक तक किए जाने वाले सुंदरीकरण और चैड़ीकरण का पैदल चलकर जायजा लिए। इस दौरान महापौर रामशरण यादव ने अधिकारियों से कार्य योजना की पूरी जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने बताया की नेहरू चौक से सत्ताइस खोली चैक तक चैड़ीकरण कर डिवाइडर बनाया जाएगा।
उसके बाद मंगला चौक तक पहले से ही डिवाइडर बना हुआ है। नेहरू चौक से मंगला चौक तक सड़क के दोनों किनारें आकर्षक लैंड स्केपिंग की जाएगी। साथ ही सड़क के दोनों ओर सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। सड़क के दोनों ओर फुटपाथ भी बनाया जाएगा।
इसकी मार्किंग की जा चुकी है तथा नेहरू चैक से एसपी आफिस तक डिस्पेंटल का कार्य प्रारंभ किया जुका है। इस पूरे कार्य के लिए वर्क आर्डर भी जारी कर दिया गया है। इस दौरान महापौर यादव ने समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही कहा कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आकर्षक लाइटिंग से भी बढ़ेगी सुंदरता
योजना के तहत नेहरू चौक से मंगला चैक तक चयनित स्थानों पर आकर्षक लाइटिंग लगाने का भी निर्णय लिया गया है। मौजूदा स्तिथि में इसके लिए स्थान का चयन किया जा रहा है। इसके बाद लाइट लगाने का काम भी शुरू किया जाएगा।