• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

दिल्ली, मुंबई और हावड़ा की ट्रेनों में नो रूम, बिलासपुर में अगले सात दिन तक बर्थ नहीं

त्योहारी सीजन में बिलासपुर से दिल्ली, मुंबई और हावड़ा जाने वाली ट्रेनों में आरक्षण की किल्लत बनी हुई है।

By Shiv SoniEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 03:28:27 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 03:28:27 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दिल्ली, मुंबई और हावड़ा की ट्रेनों में नो रूम, बिलासपुर में अगले सात दिन तक बर्थ नहीं
बिलासपुर से दिल्ली, मुंबई और हावड़ा की ट्रेनों में नो रूम की स्थिति (AI Generated Image)

HighLights

  1. दिल्ली-मुंबई-हावड़ा रूट पर भारी भीड़
  2. स्पेशल ट्रेनों में भी नहीं मिल रही सीट
  3. यात्रियों को यात्रा टालनी पड़ रही

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। छठ पर्व पर घर लौटने और दीपावली के बाद वापस जाने वालों की भीड़ ने ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति बिगाड़ दी है।

बिलासपुर से दिल्ली, मुंबई और हावड़ा जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में अगले सात दिनों तक नो रूम की स्थिति है। ऐसे हैं कि यात्रियों को वेटिंग टिकट मिलना भी मुश्किल हो गया है। सभी श्रेणियों में आरक्षण उपलब्ध नहीं होने से यात्रियों के सामने यात्रा टालने या दूसरे विकल्प तलाशने की मजबूरी है।


लंबी दूरी की ट्रेनों पर भारी दबाव

त्योहारी सीजन के चलते लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। खासकर दिल्ली, मुंबई और हावड़ा रूट पर जाने वाली ट्रेनों में मांग के मुकाबले बर्थ की उपलब्धता काफी कम पड़ रही है। स्लीपर से लेकर एसी श्रेणी तक आरक्षण की स्थिति खराब है। कई ट्रेनों में रिग्रेट प्रदर्शित हो रहा है। इसका मतलब है कि यात्रियों को प्रतीक्षा सूची का टिकट भी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में तत्काल कोटे के भरोसे यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों की चिंता भी बढ़ गई है।

स्पेशल ट्रेनों में भी नहीं मिल रही राहत

रेलवे की ओर से यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दिल्ली, बिहार व यूपी के अलावा कुछ रूट पर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इनमें बिलासपुर जोन से छूटने और यहां से गुजरने वाली दोनों स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। इसके बावजूद यात्रियों को कंफर्म बर्थ नहीं मिल पा रही है। त्योहारी सीजन में नियमित ट्रेनों के साथ स्पेशल ट्रेनों पर भी यात्रियों का दबाव बना हुआ है। छठ पर्व के कारण बिहार और झारखंड की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या भी बढ़ी है। वहीं दीपावली पर्व के बाद कामकाज पर लौटने वाले यात्रियों को वापसी की सीट नहीं मिल रही है। नो रूम की स्थिति की एक वजह यह भी है।

यात्रियों के सामने बढ़ी परेशानी

आरक्षण नहीं मिलने से सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को हो रही है, जिन्हें नौकरी, कारोबार या अन्य जरूरी काम से निर्धारित समय पर दिल्ली, मुंबई और हावड़ा पहुंचना है। परिवार के साथ यात्रा करने वालों के लिए तो एक साथ बर्थ मिलना और भी मुश्किल हो गया है। त्योहारी सीजन में ट्रेनों की यह स्थिति यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है।

तीन प्रमुख रूटों पर प्रतीक्षा सूची की स्थिति

जानिए तीनों रूट की कुछ ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची की स्थिति -

  • दुर्ग-निजामुद्दीन संपर्कक्रांति एक्सप्रेस: 14 नवंबर को स्लीपर में 128 वेटिंग, इकॉनमी, एसी-3 में नो रूम, एसी-2 में 12 वेटिंग। 16 नवंबर को 78, 18, 70 वेटिंग, एसी-2 में नो रूम। 19 नवंबर को 56, 19, 41 वेटिंग। 21 नवंबर को स्लीपर, इकॉनमी में नो रूम, एसी-3 में 70 वेटिंग।
  • पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस: 14 और 15 नवंबर को स्लीपर, इकॉनमी, एसी-3 में नो रूम, एसी-2 में 12 वेटिंग। 16 नवंबर को एसी-2 में 15 वेटिंग। 17 नवंबर को सभी श्रेणियों में नो रूम।
  • हटिया-एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस: 14 नवंबर को स्लीपर 51, एसी-3 में 18, एसी-2 में 12 वेटिंग। 20 नवंबर को 40, 21, 13 वेटिंग। 21 नवंबर को स्लीपर 45 वेटिंग, बाकी में नो रूम।
  • हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस: 14 से 17 नवंबर तक स्लीपर और एसी-3 में लगातार नो रूम की स्थिति।
  • मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस: 14 नवंबर को सभी श्रेणियों में नो रूम। 15 से 17 नवंबर तक सीमित वेटिंग।
  • पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस: 14 नवंबर को स्लीपर और एसी-2 में नो रूम, एसी-3 में 21 वेटिंग।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।