• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bilaspur News: महिलाएं ठान लें तो कोई काम असंभव नहीं: रेखा शर्मा

रेखा शर्मा छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय प्रवास पर हैं। शुक्रवार को वे अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंंची।

By Yogeshwar SharmaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Fri, 24 Mar 2023 05:57:19 PM (IST)Updated Date: Fri, 24 Mar 2023 06:04:32 PM (IST)
Bilaspur News: महिलाएं ठान लें तो कोई काम असंभव नहीं: रेखा शर्मा

Bilaspur News: बिलासपुर। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि महिलाएं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं और महिलाएं सशक्त होगी तब ही राष्ट्र सशक्त होगा। अगर महिलाओं ने ठान लिया तो कोई भी कार्य असंभव नही है। रेखा शर्मा छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय प्रवास पर हैं। शुक्रवार को वे अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंंचीं।

समाज व अन्य क्षेत्रों में अग्रणी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अद्भुत काम कर रही है। अपनी जीवन यात्रा का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वे भी एक सामान्य फौजी परिवार से आई है। जो भी मौका हमे मिले, उसका पूरा उपयोग कर परिणाम देने का प्रयास करना चाहिए। हम महिलाओं को काफी लंबा सफर तय करना है और अपनी भूमिका दमदारी से निभानी है।


इस अवसर पर उपस्थित उद्यमी महिलाओं, एनजीओ संचालिकाओं, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, छात्राओं, डॉक्टरों, सामाजिक संगठनों और अन्य महिला मंडलों से जुड़ी महिलाओं से रूबरू हो कर सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक भूमिकाओं को समझा। उन्होंने कहा कि आप सबसे मिलकर आज़ उनकी ये धारणा मजबूत होती है कि मातृ शक्ति हर क्षेत्र में आगे आ रही है। राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रेखा ने कहा कि वो बिलासपुर से ये विश्वास ले कर लौट रही हैं कि यहां की महिलाएं इतिहास रचने की क्षमता रखती हैं।

स्वावलंबी बन रही महिलाएं-सरोज पांडेय

सांसद सरोज पांडेय ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाएं घरेलू जिम्मेदारियों के अलावा आज बाहर की दुनिया मे भी अपना परचम लहरा रही है। जो भी अवसर उनको उपलब्ध कराए जा रहे हैं उसमें महिलाओं ने सफलता प्राप्त की है। राजनीतिक क्षेत्र में और भागीदारी बढाने की उन्होंने पैरवी की और सबको आगे आने का आह्वान किया। संवाद कार्यक्रम का संचालन करते हुए राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय ने महिला शक्ति के सामर्थ्य का उल्लेख किया और उपस्थित महिलाओं की उपलब्धियों से रेखा शर्मा को अवगत कराया।

इनकी रही उपस्थिति

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष , विधायक श्री धरमलाल कौशिक,पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने भी संबोधित किया इस अवसर पर श्री रामदेव कुमावत,श्री गुलशन ऋषि ,सदस्य बाल संरक्षण आयोग पूजा खनुजा ,महामंत्री विभा अवस्थी,पूजा विधानि,जयश्री चोकसे,दीपमाला कुर्रे,सुधा गुप्ता , त्रेतानाथ पाण्डेय,संतोष कश्यप,नूरीता कौशिक,मंगला पांडे ,ललिता कश्यप,सती कौशिक,लक्ष्मी साहू पुष्पा रतरे,मालती यादव,प्रतिभा देवांगन, अमेरिका साहू,रमा कश्यप,श्याम रमानंदि रानू सिदार रामकली मेहर नीरू बेस्ट गायत्री साहू सविता नामदेव राजेश्वरी पटवार गौरी साहू ,गंगिया साहू शकुंतला सोनी शीतल साहू सरिता पटेल प्रतिभा पटेल प्रतिमा पटेल संगीता पटेल दीपा सोनी राजेश सोनी सुदर्शन श्रीवास ललिता कश्यप, सुशीला कौशिक ।

महिला प्रमुखों से की चर्चा

इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बिलासपुर ने प्रमुख महिलाओं से चर्चा की ।पलक जयसवाल( चौकसे कॉलेज), कविता पुजारा ,शिल्पी केडिया, विभाग सायोजिक स्वाति राज गुप्ता,ब्रम्हकुमारी प्रमुख सविता दीदी, पतंजलि प्रमुख हेमलता साहू, अंजू दुआ, डॉ मीना गुप्ता, डॉज्योत्सना दुबे, डॉ अंजली मिश्रा, लता गुप्ता,लक्ष्मी सोनी,संगीता शुक्ला,पलक लाट,आरती दुबे,निशा बेन कानाबार,चित्रा तिवारी,स्वाति गुप्ता, ज्योतिबेन ठक्कर,नूपुर त्रिवेदी।