• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

36 वर्षों बाद सरगुजा में नवंबर माह सबसे सर्द, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान रिकार्ड 7.2 डिग्री पहुंचा

तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। उत्तर भारत से चल रही सर्द हवा व कोहरे का असर है कि सरगुजा संभाग में न्यूनतम तापमान पिछले 12 दिनों से सामान्य से नी...और पढ़ें

By Apurv SinghEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 29 Nov 2024 02:44:50 PM (IST)Updated Date: Fri, 29 Nov 2024 02:44:50 PM (IST)
36 वर्षों बाद सरगुजा में नवंबर माह सबसे सर्द, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान रिकार्ड 7.2 डिग्री पहुंचा
खैरबार क्षेत्र में सुबह सात बजे छाया घना कोहरा

HighLights

  1. 29 नवंबर को लंबे समय बाद क्षेत्र में सरगुजिहा ठंड की दस्तक हुई है।
  2. न्यूनतम तापमान पिछले 12 दिनों से सामान्य से नीचे बना हुआ है।
  3. रात के साथ दिन में भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। 36 वर्ष पूर्व नवंबर माह के दौरान अम्बिकापुर में रिकार्डतोड़ ठंड पड़ी थी, तब न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री तक गिर गया था। यह दिन 29 नवंबर 1988 था।

ठीक 36 वर्ष के बाद अम्बि कापुर में नवंबर माह का सबसे कम 7.2 डिग्री तापमान 29 नवंबर को ही दर्ज किया गया। हालांकि माह को समाप्त होने में अभी एक दिन शेष है। लंबे समय बाद क्षेत्र में सरगुजिहा ठंड की दस्तक हुई है।

मौसम विभाग की माने तो दो-तीन दिसंबर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बना तूफान सरगुजिहा ठंड को प्रभावित करेगा। न्यूनतम तापमान में कुछ वृद्धि की संभावना है।

54 साल बाद 12 दिनों से न्यूनतम तापमान 10 से नीचे

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 12 दिनों से नगर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से लगातार नीचे बना हुआ है। यह भी अपने आप मे एक रिकॉर्ड स्थापित करता है। नवम्बर में न्यूनतम तापमान में लगातार 10 डिग्री से नीचे बने रहने का रिकार्ड सन 1970 में 16 दिनों का रहा है। इसके बाद 54 वर्षों के अंतराल में इस वर्ष सर्वाधिक पिछले 12 दिनों से नवम्बर में नगर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे बना हुआ है।


पाट क्षेत्रों में पारा पांच डिग्री से नीचे

उत्त्तरी छत्तीसगढ़ का पाट इलाका भी कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मैनपाट, सामरी पाट सहित अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान पिछले तीन चार दिनों से पांच डिग्री के आसपास बना हुआ है। शुक्रवार को मैनपाट का तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। इन इलाक़ों में ठिठुरन भरी ठंड पड़ने से जनजीवन बेहाल है।

नवंबर में न्यूनतम तापमान का रिकार्ड -

  • 30 नवम्बर 1970 - 4.2
  • 27 नवम्बर 1981 - 6.0
  • 23 नवम्बर 1975 - 6.2
  • 28 नवम्बर 1984 - 6.4
  • 30 नवम्बर 1974 - 6.5
  • 30 नवम्बर 1982 - 6.5
  • 29 नवम्बर 1988 - 6.9
  • 26 नवम्बर 1973 - 7.2
  • 29 नवम्बर 2024 - 7.2
  • 29 नवम्बर 1985 - 7.5

न्यूनतम तापमान के लगातार 10 से नीचे रहने के रिकार्ड

  • 1970 - 16 दिन
  • 2024 - 12 दिन (अभी माह में एक दिन शेष)
  • 1975 - 11 दिन
  • 1981 - 11 दिन
  • 2009 - 10 दिन
  • 1991 - 9 दिन