यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bilaspur CIMS News: अब सिम्स में सभी महिला मरीज होंगी प्रथम तल में
अधिकारी रख रहे नजर, अब सिम्स की सभी महिला होंगे प्रथम तल में, व्यवस्था सुधारने की कवायद
By Manoj Kumar TiwariEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 20 Nov 2023 02:04:17 PM (IST)Updated Date: Mon, 20 Nov 2023 02:04:17 PM (IST)
बिलासपुर सिम्स बिलासपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। शासन स्तर पर सिम्स की चिकित्सकीय व अन्य सुविधाओं को पटरी में लाने का काम चल रहा है। इसी के तहत प्रशासन के अधिकारियों का निर्देश है कि जितने भी महिला वार्ड अस्पताल भवन के ऊपरी तल में संचालित हो रहे है, उन्हें प्रथम तल में स्थापित किया जाए। इससे महिला मरीजों को वार्ड में आसानी से प्रवेश दिलाया जा सकेगा।
ससे उन्हें किसी प्रकार के दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। सिम्स अलग-अलग 29 वार्डो का संचालन होता है। सिम्स के सभी वार्ड पुराने अस्पताल भवन में संचालित होते है, जो चार मंजिला हैं। इसमें यह बात देखा गया है कि महिलाओं के संचालित होने वाले वार्ड दूसरे व तीसरे तल में हैं। इसमें लेबर वार्ड, महिला मेडिकल वार्ड, लेबर वार्ड के साथ अन्य प्रमुख हैं। इसमे लेबर वार्ड और गायनिक वार्ड में भर्ती महिलाओं की समस्या रहती है।
प्रसव पीड़ा उठने या अन्य किसी प्रकार की समस्या होने की दशा में इन्हें वार्ड से लाने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसी तरह की पैथोलाजी जांच या रेडियोलाजी जांच के लिए इन्हें नीचे लाना पड़ता है, ऐसे में लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। उनकी इस समस्या को देखते हुए ही शासन स्तर पर सिम्स के ओएसडी नियुक्त किए गए आईएएस आर प्रसन्ना ने यह निर्देश दिए है। उन्होंने साफ किया है इन महिला वार्डो को जल्द से जल्द प्रथम तल शिफ्ट किया जाए। ऐसे में सिम्स प्रबंधन ने इसके लिए काम चालू कर दिया है।
इसके लिए प्रथम तल में संचालित होने वाले वार्डो को ऊपर के तल में शिफ्ट करने व महिला वार्डों को प्रथम तल में लाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह महिला मरीजों को बड़ी राहत देगा। एक तरह से सिम्स में सुधार करने की कवायद चल रही है और यह बदलाव इस कवायद का प्रथम चरण है।
अधिकारी रख रहे नजर
सिम्स की बदहाल स्थिति में सुधार लाने के लिए हाई कोर्ट सामने आया है। बदहाल स्थिति का संज्ञान में लेने के बाद ही व्यवस्था सुधारने का काम चल रहा है। ऐसे में शासन स्तर के अधिकारियों में स्वास्थ्य सचिव पी. दयानंद, आइएएस आर. प्रसन्ना के साथ हाई कोर्ट के अधिकारी लगातार सिम्स का निरीक्षण कर रहे हैं। व जो भी निर्देश दे रहा है, उनका पालन हो रहा है कि नहीं, इसकी निगरानी कर रहे हैं। आने वाले दिनों में भी लगातार इन अधिकारियों का निरीक्षण चलता रहेगा।