• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब होगा रामसेतु का सुंदरीकरण, सरकंडा पुल अब रामसेतु बन चुका है

Bilaspur News डीपीआर बनाने के निर्देश, अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

By Atul VasingEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 28 Jan 2024 08:44:06 AM (IST)Updated Date: Sun, 28 Jan 2024 08:44:06 AM (IST)
अब होगा रामसेतु का सुंदरीकरण, सरकंडा पुल अब रामसेतु बन चुका है
बिलासपुर रामसेतु

बिलासपुर (नईदुनिया)। ऐतिहासिक पुराना सरकंडा पुल अब रामसेतु बन चुका है। पुल का नामकरण होने के बाद नगर निगम ने इसके सुंदरीकरण का निर्णय लिया है। इसके तहत निगम आयुक्त ने डीपीआर बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को सेतु के सुंदरीकरण करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के तहत कार्यपालन अभियंता प्रवीण शुक्ला, सहायक अभियंता सोमशेखर विश्वकर्मा, उप अभियंता रमनदीप सिंह छाबड़ा को नोडल को प्रभार सौपा गया है।

मालूम हो कि भगवान श्रीराम के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होने के उपलक्ष्य में शहर के सबसे पुराने पुल को रामसेतु नाम देने का निर्णय लिया गया। जिसका विधायक अमर अग्रवाल नामकरण भी कर चुके हैं। वहीं अब शहरवासियों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए सुंदरीकरण का निर्णय निगम ने लिया है।


अब आने वाले दिनों में रामसेतु की सुंदरता पर चार चांद लग जाएगा, क्योंकि पहले ही निर्णय लिया जा चुका था कि पुल में वाक जोन बनाने के साथ बैठने के लिए कुर्सियां भी लगाई जाएंगी। इसके साथ ही हरा-भरा करने के लिए पौधे लगाए जाएंगे। आकर्षण प्रकाश व्यवस्था कर सेतु में सुविधाएं जुट जाएंगी।