• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bilaspur : अब हर तीन महीने में होगी ताइक्वांडो की कलर बेल्ट परीक्षा

जून के तीसरे सप्ताह में आयोजित होगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता, अब हर तीन महीने में ताइक्वांडो खिलाड़ियों की कलर बेल्ट परीक्षा ली जाएगी। साथ ही आगामी जून...और पढ़ें

By Manoj Kumar TiwariEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 27 May 2024 09:00:00 AM (IST)Updated Date: Mon, 27 May 2024 11:20:37 AM (IST)
Bilaspur :  अब हर तीन महीने में होगी ताइक्वांडो की कलर बेल्ट परीक्षा

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। जिला ताइक्वांडो संघ की बैठक रविवार को राजा रघुराज सिंह स्टेडियम स्थित ताइक्वांडो हाल में हुई। इसमें ताइक्वांडो और उसके खिलाड़ियों को उचित प्लेटफार्म दिलाने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। इसमें अब हर तीन महीने में ताइक्वांडो खिलाड़ियों की कलर बेल्ट परीक्षा ली जाएगी। साथ ही आगामी जून माह के तीसरे सप्ताह में जिला स्तरीय ताइक्वांडो स्पर्धा कराने का निर्णय लिया गया है।

बैठक रविवार की सुबह 10 बजे छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के महासचिव रामपुरी गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिलेभर के ताइक्वांडो प्रशिक्षक शामिल हुए। सभी एजेंडों पर विस्तार से चर्चा करते हुए खिलाड़ियों के कल्याण व विकास के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। बताया गया कि 10 वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता जून माह के तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी।


इसकी तैयारी करने की जिम्मेदारी सभी कोच व प्रशिक्षकों को दिया गया है। इसके बाद कलर बेल्ट परीक्षा के संबंध में चर्चा की गई और सर्वसम्मति से पारित किया गया कि अब प्रत्येक तीन माह में यह परीक्षा होगी। इसके अंतर्गत अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर और जनवरी माह में कलर बेल्ट परीक्षा सभी क्लबों में आयोजित की जाएगी। इसमें येलो बेल्ट से रेड वन बेल्ट तक की परीक्षा शामिल है। बैठक के अन्य मुद्दों में लंबित संबद्धता शुल्क के संबंध में चर्चा कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला संघ से संबंधित सभी क्लब 5000 रुपये वार्षिक सदस्यता शुल्क हर साल अप्रैल व मई माह में जिला संघ के खाते में जमा करेंगे। पूर्व में लंबित संबद्धता शुल्क को माफ कर दिया गया।

खिलाड़ियों के आदान-प्रदान के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र के संबंध में चर्चा कर निर्णय लिया गया कि प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ी अगर किसी कारणवश वर्तमान क्लब से अन्य क्लब में प्रवेश लेने जाएंगे तो वह खिलाड़ी वर्तमान क्लब के प्रशिक्षक से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद ही प्रवेश लेने की पात्रता प्राप्त कर सकेगा। इसके साथ ही संघ के सभी प्रशिक्षकों ने निर्णय लिया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त जिले के खिलाड़ियों का सम्मान राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के आयोजन के दौरान किया जाए।

सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह एवं ताइक्वांडो खेल सामग्री भी देने का निर्णय लिया गया है। बैठक में प्रशिक्षक राजकुमार शर्मा, श्रुति देशपांडे, वेदप्रकाश जायसवाल, सुबोध यादव, सूर्यप्रकाश चंद्राकर, राजकुमार यादव, रविकांत मिश्रा के साथ अन्य प्रशिक्षक व संघ पदाधिकारी उपस्थित रहे।