• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

ब्रेकअप के बाद पार कीं बेशर्मी की हदें! तोरवा में व्हाट्सएप हैक कर युवती के निजी वीडियो किए वायरल

बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में युवती का व्हाट्सएप हैक कर उसके स्टेटस पर निजी फोटो-वीडियो अपलोड करने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी प्रशां...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 22 Jul 2026 02:00:08 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Jul 2026 02:00:08 PM (IST)
ब्रेकअप के बाद पार कीं बेशर्मी की हदें! तोरवा में व्हाट्सएप हैक कर युवती के निजी वीडियो किए वायरल
तोरवा पुलिस की गिरफ्त में आरोपित

HighLights

  1. बिलासपुर में युवती का अश्लील वीडियो किया वायरल, पूर्व प्रेमी हुआ गिरफ्तार
  2. व्हाट्सएप हैक कर स्टेटस पर लगाए निजी फोटो
  3. पुलिस ने घेराबंदी कर रतनपुर से दबोचा, साइबर एक्ट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। तोरवा क्षेत्र में रहने वाली युवती के निजी फोटो और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने तथा उसे जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने युवती के पूर्व प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपित ने युवती के व्हाट्सएप हैक कर उसके ही स्टेटस पर निजी वीडियो और एडिट किए गए फोटो अपलोड कर उसे बदनाम करने की कोशिश की।

कोतवाली सीएसपी गगन कुमार(आइपीएस) 20 जुलाई को पीड़िता ने थाना तोरवा पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि उसका पूर्व परिचित प्रशांत राज (23), निवासी ग्राम खैरा, थाना रतनपुर, के पास दोनों के निजी पलों के फोटो और वीडियो सुरक्षित थे। दोनों के बीच संबंध समाप्त होने के बाद आरोपित ने बदला लेने की नीयत से उन निजी तस्वीरों और वीडियो का दुरुपयोग किया।


आरोपित ने व्हाट्सएप खाते से छेड़छाड़ कर पीड़िता के ही व्हाट्सएप स्टेटस पर निजी वीडियो और एडिट किए गए फोटो अपलोड कर दिए, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। विरोध करने पर आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस की टीम ने आरोपित के ठिकाने पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपित को न्यायाल के निर्देश पर जेल भेजा गया है।