• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Operation Muskan CG: पुलिस की बड़ी कामयाबी, 151 लापता बच्चों की तलाश कर पहुंचाया घर

गुम बच्चों के पता लगाने के लिए कई राज्यों में टीम हुई थी रवाना। एक जुलाई से 31 जुलाई के बीच अभियान चलाकर 14 बालक और 137 बालिकाओं की तलाश के लिए पुलिस ...और पढ़ें

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 04 Aug 2025 09:12:12 AM (IST)Updated Date: Mon, 04 Aug 2025 09:30:50 AM (IST)
Operation Muskan CG: पुलिस की बड़ी कामयाबी, 151 लापता बच्चों की तलाश कर पहुंचाया घर
Operation Muskaan CG: ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने जिले से गुम 151 बच्चों की तलाश कर उनके घर पहुंचाया।

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम ने देश के कई राज्यों में की कार्रवाई।
  2. 14 बालक और 137 बालिकाएं छह नौ साल के बच्चे मिले।
  3. पुलिसकर्मियों को इस कामयाबी के लिए मिलेगा इनाम।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: आपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने जिले से गुम 151 बच्चों की तलाश कर उनके घर पहुंचाया है। इनमें 14 बालक और 137 बालिकाएं छह नौ साल के बीच की थीं। पुलिस की टीम ने इसके लिए देश के कई राज्यों में टीम रवाना किया गया था। अभियान के दौरान जिले में पूरे प्रदेश में सबसे अधिक बच्चों को खोजकर लाया गया है।

उत्तर प्रदेश, MP, पंजाब सहित कई राज्यों में मिले बच्चे

एएसपी अर्चना झा ने बताया कि पूरे प्रदेश में गुम बालक बालिकाओं की तलाश के आपरेशन मुस्कान चलाने के निर्देश मिले थे। इसके तहत जिले में अभियान चलाकर गुम बालक और बालिकाओं की तलाश शुरू की गई। एक जुलाई से 31 जुलाई के बीच अभियान चलाकर 14 बालक और 137 बालिकाओं की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीम को महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब जैसे राज्यों में रवाना किया गया। इसके साथ ही प्रदेश के अलग-अलग जिलों में टीम रवाना किया गया। अभियान के दौरान छह से नौ साल के बालक-बालिकाओं की तलाश कर उन्हें स्वजन से मिलाया गया है।


पुलिसकर्मियों को मिलेगा इनाम

एएसपी अर्चना झा ने बताया कि इससे पहले जून महीने में आपरेशन तलाश के दौरान जिले में एक हजार 56 गुमशुदा महिलाओं और पुरुषों की तलाश कर स्वजन से मिलाया गया। दो महीने के दौरान जिले की पुलिस ने एक हजार से ज्यादा गुमशुदा लोगों को घर पहुंचाया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने पुलिसकर्मियों की सराहना की है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को इनाम देने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में मनमाना किराया वसूली पर लगेगा शिकंजा, नियम न मानने पर टूरिस्ट बसों का परमिट होगा कैंसल