• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bilaspur Railway News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने किया कमाल, राजस्व आय में रचा कीर्तिमान

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 236.02 मिलियन टन माल लदान किया गया है, जो कि पिछले वित्तीय वर्ष से लगभग 21.4 मिलियन टन अधिक है।

By Shiv SoniEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 04 Apr 2024 09:01:51 AM (IST)Updated Date: Thu, 04 Apr 2024 09:33:10 AM (IST)
Bilaspur Railway News:  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने किया कमाल, राजस्व आय में रचा कीर्तिमान

HighLights

  1. माललदान में दूसरे स्थान पर रहा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन
  2. आधारभूत संरचना पर भी जोर
  3. एक बड़ी उपलब्धि 10 किमी का फ्लाईओवर भी है। जिससे मालगाड़ी की गति में बढ़ोत्तरी आई है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में रिकार्ड 2360 लाख टन लदान कर भारतीय रेलवे में दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं राजस्व अर्जन में जोन ने नया कीर्तिमान रचा है। 29 हजार रुपये करोड़ राजस्व हासिल कर प्रथम स्थान पर रहा है। इस उपलब्धि से जोन में खुशी का माहौल है। रेलवे इस उपलब्धि का असली हकदार अपने कर्मठ कर्मचारियों को मान रही है। जिनकी बदौलत यह सफलता मिली है।

भारतीय रेलवे की ओर से सभी जोन का माल लदान का लक्ष्य दिया जाता है। यह लक्ष्य एक तरह से चुनौती होती है। जिसे जोन न केवल सहजता से स्वीकार करता है बल्कि वित्तीय वर्ष प्रारंभ होने के साथ ही लक्ष्य का हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास करता है। इसमें बिलासपुर जोन भी शामिल है। जिसे भारती रेलवे का कमाऊपूत जोन भी कहा जाता है। हर वर्ष माल लदान और सकल अर्जन के क्षेत्र में अपने सारे रिकार्ड तोड़ने वाले दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन ने वर्ष 2023-24 में अब तक का सर्वाधिक माल लदान एवं सकल अर्जन में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।


दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 236.02 मिलियन टन माल लदान किया गया है, जो कि पिछले वित्तीय वर्ष से लगभग 21.4 मिलियन टन अधिक है। प्रतिशत में यह वृद्धि 10 फीसद की रही है। पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान 214 मिलियन टन माल लदान का किया गया था। हालांकि यह माल लदान अब तक जोन के लिए सर्वाधिक है। लेकिन, भारतीय रेलवे में स्थान दूसरा रहा। लेकिन, राजस्व अर्जन में प्रथम स्थान हासिल कर जोन की दमदार स्थिति या यू कहें कि कमाऊपूत जोन को लेकर जो छवि बनी है, उसे बरकरार रखा गया है। इस वित्तीय वर्ष में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन ने 29,490 करोड़ रुपये का आरंभिक राजस्व अर्जित किया। यह पूरे भारतीय रेलवे में सर्वाधिक है।

आधारभूत संरचना पर भी जोर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे माल लदान व राजस्व अर्जन में तो पूरा ध्यान दिया। लेकिन, यात्रियों की सुविधाओं पर विशेष जोर दिया। आधारभूत संरचना एवं यात्री सुविधाओं को लेकर जोन में जिस तरह के कार्य हुए है, वह शायद ही किसी जोन में हुआ हो। बिलासपुर की बात करें तो यहां तारबाहर अंडरब्रिज का विस्तार, गजरा चौक से आरएमएस तक फुट ओवरब्रिज जैसे महत्वपूर्ण व जरूरी सुविधाओं को देकर यात्री व आम जनता को राहत दी गई। इतना ही नहीं कटनी रेल खंड के अलग-अलग सेक्शन में नई तीसरी लाइन बिछाने का कार्य भी पूरा किया गया। जिनका सेफ्टी कमिश्नर ने निरीक्षण भी कर लिया है। जल्द ही अनुमति मिलने के बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा। एक बड़ी उपलब्धि 10 किमी का फ्लाईओवर भी है। जिससे मालगाड़ी की गति में बढ़ोत्तरी आई है।