ऊधमपुर एक्सप्रेस से यात्री के कंगन, अंगूठी व मंगलसूत्र चोरी
अपराध दर्ज कर जांच में जुटी जीआरपी।
By anil.kurrey
Edited By: anil.kurrey
Publish Date: Sat, 08 Jan 2022 01:50:47 PM (IST)
Updated Date: Sat, 08 Jan 2022 01:50:47 PM (IST)

बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। उधमपुर- दुर्ग एक्सप्रेस (08216) में यात्रा के दौरान गहने से भरा लेडिस बैग अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। यात्री ने इस घटना की रिपोर्ट दुर्ग पहंुचकर जीआरपी थाने में दर्ज कराई। चूंकि घटना पेंड्रारोड स्टेशन की थी। इसलिए वहां से केस डायरी पेंड्रारोड जीआरपी चौकी को भेजी गई। यहां असल अपराध दर्ज कर जीआरपी आरोपितों की तलाश की रही है।
दुर्ग के बोरसी निवासी अमित कुमार 15 अक्टूबर स्वजनों के साथ ट्रेन 08216 उधमपुर - दुर्ग एक्सप्रेस के कोच नं ए1 बर्थ नंबर 50, 51, 52 में दमोह से दुर्ग के लिए सफर कर रहे थे। सफर के दौरान 03.15 बजे ट्रेन शहडोल स्टेशन में थी। उस समय तक सामान था। ट्रेन के रेलवे स्टेशन पेंड्रारोड पहुंचने के पहले 04.45 बजे देखा तो पत्नी के बर्थ नंबर 52 में रखा पीले रंग का लेडिस पर्स नहीं था।
जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी करके भाग गया। इस दौरान उन्होंने ढूंढने का प्रयास भी किया। लेकिन कोई भी नजर नहीं आया। ऐसी स्थिति में उन्होंने दुर्ग पहुंचकर अपराध दर्ज कराने का निर्णय लिया। थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पर दुर्ग जीआरपी ने शून्य में अपराध दर्ज किया। वहां से केस पेंड्रारोड भेजी गई। यहां जांच - पड़ताल के घटना पेंड्रारोड स्टेशन में होने की पुष्टि हुई।
जिसके आधार पर शुक्रवार की रात आठ बजे के करीब असल अपराध दर्ज किया। बैग के अंदर सोने के दो कंगन, सोने की तीन अंगूठी, एक मंगलसूत्र , एक जोडी टाप्स और एक मोबाइल , एटीएम कार्ड के अलावा एक हजार रुपये नकद था। एक हजार नकद समेत एक लाख 50 हजार के गहने थे।