• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर जोनल स्टेशन में चाकू की नोक पर यात्री से 5,000 रुपये की लूटपाट

बिलासपुर जोनल स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बदमाशों ने एक यात्री को चाकू की नोक पर लूट लिया। मरवाही के रहने वाले रोहित रैदास महाराष्ट...और पढ़ें

By Shiv SoniEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 08:42:00 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 08:42:00 PM (IST)
बिलासपुर जोनल स्टेशन में चाकू की नोक पर यात्री से 5,000 रुपये की लूटपाट
जीआरपी की गिरफ्त में लूट के चारों आरोपित।

HighLights

  1. प्लेटफार्म नंबर 6 के पास शौचालय गए यात्री को बदमाशों ने बनाया अपना आसान निशाना।
  2. डरे-सहमे प्रार्थी की शिकायत पर रेलवे पुलिस ने स्टेशन परिसर में चलाया विशेष तलाशी अभियान।
  3. प्रार्थी द्वारा बताए गए हुलिया के आधार पर पुलिस ने चारों संदेहियों को किया गिरफ्तार।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: जोनल स्टेशन में चाकू की नोक पर पांच हजार रुपये लूटने वाले चार आरोपितों को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद प्रार्थी ने थाने पहुंचकर आरोपितों का हुलिया बताया। इसके आधार पर रेलवे पुलिस ने स्टेशन के सभी प्लेटफार्म व अन्य हिस्सों में तलाशी ली। इस दौरान चारों संदेही मिले। उन्हें थाने लाकर प्रार्थी से पहचान कराई गई, जिसके बाद चारों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया।

जीआरपी के अनुसार घटना रविवार की है। मरवाही के आइटीआइ कालेज के पास रहने वाले रोहित रैदास महाराष्ट्र के अहिल्या नगर जाने के लिए बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन का इंतजार करते समय वह प्लेटफार्म नंबर छह के रायपुर छोर की ओर शौचालय गए। इसी दौरान चार बदमाशों ने चाकू दिखाकर उनका पर्स और उसमें रखे पांच हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। डरे-सहमे रोहित जीआरपी थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।


जीआरपी ने आरोपितों के खिलाफ धारा 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। प्रार्थी के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने गजरा चौक जाने वाले फुट ओवरब्रिज के पास चार संदेहियों को पकड़ा। थाने में प्रार्थी ने चारों की पहचान कर ली। पूछताछ में आरोपितों ने लूट की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट की रकम और चाकू बरामद कर लिया है। चारों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- नवंबर महीने से बिलासपुर की सड़कों पर दौड़ने लगेंगी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 20 ई-बसें

गिरफ्तार आरोपित आदतन बदमाश

मामले में जीआरपी ने रितेश सोनकर उर्फ नाटे (19) निवासी बुधवारी बाजार मुर्रा भट्ठा तोरवा, राज कोसले उर्फ डैनी (20) निवासी गजरा चौक संतोषी मंदिर के पास नयापारा सिरगिट्टी, राजा कोसले (24) निवासी गजरा चौक संतोषी मंदिर के पास नयापारा सिरगिट्टी व मछली देवांगन (30 ) निवासी ट्रांसपोर्ट नगर वार्ड 15 पंप हाउस कोरबा हाल बुधवारी बाजार गिरफ्तार किया है। जीआरपी के अनुसार चारों आरोपित आदतन बदमाश है।