Bilaspur News यात्रियों की ली सुध, नहीं पड़ेगा भीगना
रेल प्रशासन ने उसलापुर रेलवे स्टेशन की सुध ली है। यात्रियों को बरसात में नहीं भीगना पड़ेगा। कड़े निर्देश के बाद ठेकेदार ने प्लेटफार्म एक
By Yogeshwar Sharma
Edited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Sat, 01 Jul 2023 04:11:07 PM (IST)
Updated Date: Sat, 01 Jul 2023 04:11:07 PM (IST)

बिलासपुर। रेल प्रशासन ने उसलापुर रेलवे स्टेशन की सुध ली है। यात्रियों को बरसात में नहीं भीगना पड़ेगा। कड़े निर्देश के बाद ठेकेदार ने प्लेटफार्म एक में शेड का निर्माण शुरू कर दिया है। पोल के बाद अब एंगिल लगाने का काम किया जा रहा है। जब यह स्ट्रैक्चर तैयार हो जाएगा, उसके बाद छावनी के लिए शेड का लगाए जाएंगे। जिस तेजी से काम शुरू हुआ है, उससे उम्मीद जताई जा रही है की बहुत जल्द काम पूरा हो जाएगा।
उसलापुर स्टेशन शहर का दूसरा प्रमुख रेलवे स्टेशन है। लेकिन, यहां शेड की सुविधा नहीं है। प्लेटफार्म एक व दो के उतने ही हिस्से में शेड है, जो पहले लगा हुआ था। आधे ज्यादा हिस्सा खुला है। इसके चलते गर्मी हो या बरसात यात्रियों को खुले आसमान के नीचे खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता था। जिसके चलते यात्रियों को परेशानियां होती थी। अब तो चार और ट्रेनों का स्टापेज शुरू कर दिया गया है। जिसके चलते यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण परेशानी बढ़ गई थी। सालभर पहले से रेलवे ने शेड की इस समस्या को लेकर चिंता जताई थी। इसका टेंडर भी हुआ। लेकिन, बाद में ठेकेदार ने काम रोक दिया और रेलवे प्रशासन ने इस असुविधा को नजर अंदाज कर दिया। जिसके चलते यात्रियों को सफर से पहले परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। यात्री यही सोच रहे थे कि इस बरसात में भी भीगना पड़ेगा। लगातार शिकायत व यात्रियों की नाराजगी का ही नतीजा है कि ठेकेदार को तलब कर कड़ी चेतावनी दी गई। जिसके बाद अब जाकर ठेकेदार ने काम शुरू करा दिया है। इसके तहत पहले प्लेटफार्म में शेड लगाए जा रहे हैं। इसकी शुरूआत हो चुकी है। शेड निर्माण शुरू होने से यात्रियों ने भी राहत की सांस ली। उनका कहना है कि कम भले थोड़ी देर होगी। लेकिन, काम प्रारंभ हुआ है इस बात की खुशी है।