• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर: सड़क किनारे लावारिस बोरे से आती सड़ांध, मर्डर के शक में दौड़ी पुलिस, बोरा खुला तो उड़ गए होश

बिलासपुर के कोनी स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के पास मंगलवार शाम एक लावारिस बोरे से आ रही तेज दुर्गंध के कारण मानव शव होने क...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 29 Sep 2026 11:20:48 PM (IST)Updated Date: Tue, 29 Sep 2026 11:20:48 PM (IST)
बिलासपुर: सड़क किनारे लावारिस बोरे से आती सड़ांध, मर्डर के शक में दौड़ी पुलिस, बोरा खुला तो उड़ गए होश
प्रतीकात्मक चित्र (एआइ निर्मित)

HighLights

  1. बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी गेट के पास बोरे से फैली बदबू।
  2. हत्या की आशंका पर पुलिस व डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचा।
  3. बोरा खोलने पर निकला सड़ा-गला मृत कुत्ता, ली राहत की सांस।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: कोनी स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के पास मंगलवार शाम लावारिस बोरे में मानव शव होने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बोरे से तेज बदबू आने के कारण राहगीरों को हत्या के बाद शव ठिकाने लगाए जाने की आशंका हुई।

सूचना मिलते ही कोनी पुलिस के साथ एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) की टीम भी मौके पर पहुंच गई। कोनी थाना प्रभारी जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि घटना मंगलवार शाम करीब सात बजे की है। मुख्य गेट के पास सड़क किनारे एक बोरा पड़ा था।


राहगीरों को बोरे से तेज दुर्गंध महसूस हुई तो उन्होंने संदेह के आधार पर पुलिस को सूचना दी। मामला मानव शव से जुड़ा होने की आशंका के चलते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास की स्थिति का जायजा लिया। बोरे की संदिग्ध स्थिति को देखते हुए पुलिस ने डाग स्क्वाड को भी बुलाया। कुछ देर बाद डाग मास्टर स्निफर डाग के साथ मौके पर पहुंचा।

पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बोरे को खुलवाया गया तो अंदर का दृश्य देखकर हत्या की आशंका पूरी तरह खत्म हो गई। बोरे के भीतर इंसान का शव नहीं, बल्कि सड़ा-गला कुत्ते का शव मिला। शव काफी पुराना होने के कारण उससे तेज दुर्गंध आ रही थी।

किसी अज्ञात व्यक्ति ने मरे हुए कुत्ते के शव को बोरे में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया था। शव सड़ने के कारण बदबू फैल रही थी, जिससे लोगों को मानव शव होने का संदेह हुआ। पुलिस ने कुत्ते के शव को मौके से हटवाकर गड्ढा खुदवाकर दफन करवा दिया। इसके बाद पुलिस और एसीसीयू की टीम ने राहत की सांस ली।