बिलासपुर।Political News in Bilaspur: प्रदेश में हो रहे मतांतरण के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले गांधी चौक से रैली की शुस्र्आत हो गई है। हाथों में बैनर पोस्टर लहराते राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते युवाओं की टीम कलेक्टोरेट की तरफ कूच कर गई है। नेहस्र् चौक पर रैली का समापन होगा। सभा के बाद युवा मोर्चा व भाजपा नेताओ का प्रतिनिधि मंडल कलेक्टोरेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपेंगे।
युवाओं की टीम के साथ भाजपा के दिग्गज नेता भी रैली में शामिल हैं। भाजपा कोरग्रुप के सदस्य छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डा कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय सहित दिग्गज नेता रैली में शामिल नजर आ रहे हैं।
रैली में युवा मोर्चा प्रभारी द्वय दीपक सिंह ठाकुर एवं कोमल सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यप, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सूर्या, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष लखन पैकरा शामिल हैं।
युवाओं की टीम द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। गांधी चौक से निकली रैली, जवाली नाला पुल, सिटी कोतवाली मानसरोवर चौक, गोलबाजार, सदरबाजार, करोना चौक, सिम्स चौक से पंडित देवकीनंदन दीक्षित चौक, डाकघर चौक से नेहस्र् चौक पहुंचेगी।
नेहरू चौक में सभा का आयोजन किया गया है। यहां रैली के समापन की औपचारिक घोषणा की जाएगी। इसके बाद भाजपा व युवा मोर्चा के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टोरेट जाएगा। मतांतरण पर प्रभावी रोक लगाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपेंगे।