• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

छत्तीसगढ़ में बिजली बकायादारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, स्मार्ट मीटर से 2,126 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए

बकायादारों के खिलाफ छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने सख्ती शुरू कर दी है। 24 नवंबर और तीन दिसंबर को बिलासपुर, मुंगेली एवं गौरेला-प...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Thu, 11 Dec 2025 04:01:54 PM (IST)Updated Date: Thu, 11 Dec 2025 04:01:54 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में बिजली बकायादारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, स्मार्ट मीटर से 2,126 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए
बिजली बकायादारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। बकायादारों के खिलाफ छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने सख्ती शुरू कर दी है। 24 नवंबर और तीन दिसंबर को बिलासपुर, मुंगेली एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 2,126 स्मार्ट मीटर लगे कनेक्शनों की सप्लाई स्मार्ट मीटर के माध्यम से विच्छेदित की गई। इन उपभोक्ताओं पर कंपनी का आठ करोड़ 32 लाख रुपये बकाया है।

कनेक्शन काटने से पहले उपभोक्ताओं को चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन भुगतान न करने पर कंपनी ने यह कार्रवाई की। नियमानुसार उपभोक्ताओं को हर महीने बिजली बिल जमा करना चाहिए, लेकिन कई उपभोक्ता भुगतान को गंभीरता से नहीं लेते, जिससे बकाया बढ़ता जाता है और इसका असर कंपनी पर पड़ता है।


कंपनी आमतौर पर कनेक्शन तभी काटती है जब उपभोक्ता का बकाया बहुत अधिक हो जाता है। जिन 2,126 उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की गई, उन्होंने बार-बार जारी नोटिस के बावजूद बकाया जमा नहीं किया था। स्मार्ट मीटर होने से अब कंपनी मुख्यालय से ही सप्लाई बंद कर सकती है। इसी तरह इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे गए।

सख्ती: आठ करोड़ 32 लाख था बकाया, चेतावनी के बाद भी नहीं माने उपभोक्ता

बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक ए.के. अम्बस्ट ने कहा कि यदि स्मार्ट मीटर से सप्लाई विच्छेदित होने के दौरान किसी उपभोक्ता का बिल पहले से जमा होने के बावजूद बिजली बंद हो जाए, तो वे मीटर को बाइपास कर सप्लाई चालू करने जैसे अवैध तरीके का उपयोग न करें। ऐसे उपभोक्ता संबंधित क्षेत्र के मैदानी अधिकारी से संपर्क करें, ताकि स्मार्ट मीटर के माध्यम से उनकी सप्लाई तुरंत जोड़ी जा सके।

मीटर बाइपास कर बिजली चोरी न करें: कार्यपालक निदेशक

कनेक्शन कटने के बाद 478 उपभोक्ताओं ने कुल एक करोड़ छह लाख रुपये जमा किए। भुगतान के बाद उनके घरों की बिजली सप्लाई स्मार्ट मीटर से पुन: चालू की गई।

इसे भी पढ़ें- महिला DSP के ऊपर करोड़ों रुपये, महंगी कार और कीमती गहनें ठगने का आरोप, होटल कारोबारी ने चैट किया वायरल