प्री वेडिंग शूट, कपल्स की पसंद बिलासपुर, देवउठनी एकादशी से गूंजेगी शहनाई
बिलासपुर में प्राकृतिक मनोरम दृश्य के साथ हेरिटेज बिल्डिंग, साफ-सुधरा शहर, नदी,जंगल, झील, पहाड़ सहित टाइगर रिजर्व सहित आस-पास के कई स्पाट्स प्री-वेडिंग फोटो शूट के साक्षी बनने लगे हैं।
By Manoj Kumar Tiwari
Edited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 22 Nov 2023 09:48:54 AM (IST)
Updated Date: Wed, 22 Nov 2023 09:48:54 AM (IST)
कपल्स ऋषि व नितीशा मौर्यHighLights
- मन मोह लेती है प्राकृतिक खूबसूरती
- यादों में संजोने फोटो व वीडियो
- सबसे पहले काउंसलिंग सेशन फोटोग्राफर जितेंद्र का कहना है कि
Pre wedding in Bilaspur: देवउठनी एकादशी से शहनाई की गूंज सुनाई देगी। नवंबर और दिसंबर माह में एक दर्जन शुभ मुहूर्त हैं। सर्दी का खुशनुमा मौसम के बीच इन दिनों प्री वेडिंग शूट जारी है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती सभी का मन मोह लेती है। कपल्स की पहली पसंद बिलासपुर है। प्रदेश में बिलासपुर एक ऐसा शहर है जहां की खूबसूरती बेहद लाजवाब है।
प्राकृतिक मनोरम दृश्य के साथ हेरिटेज बिल्डिंग, साफ-सुधरा शहर, नदी,जंगल, झील, पहाड़ सहित टाइगर रिजर्व सहित आस-पास के कई स्पाट्स प्री-वेडिंग फोटो शूट के साक्षी बनने लगे हैं। शादी से पहले के लम्हों को यादगार बनाने के लिए इन स्पाट्स पर कपल्स अलग-अलग थीम पर फोटो शूट करा रहे हैं। कपल्स इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि पिछले कुछ वर्षों के भीतर फोटोग्राफरों को अच्छा खासा बिजनेस मिलने लगा है।
नए आइडियाज के साथ बेस्ट लोकेशन के जानकार फोटोग्राफरों के पास काफी काम है। बिलासपुर में प्री वेडिंग फोटो शूट के लिए 20 से अधिक लोकेशंस डिमांड में हैं। इनमें टाप पर पहाड़ी क्षेत्र कोटा है। इसके अलावा कोरी डेम व ऐतिहासिक नगरी रतनपुर, खूंटाघाट, एटीआर भी शामिल हैं। मदकू द्वीप, तालागांव, ऊर्जा पार्क, रेलवे परिक्षेत्र, वसंत विहार, सीपत में कपल फोटो शूट करवा रहे हैं। शहर के आसपास 25 से 30 किलोमीटर के बीच एक से बढ़कर एक लोकेशन हैं। कई स्थान प्री वेडिंग फोटो शूट के लिए कपल्स की पसंद में हैं।
यादों में संजोने फोटो व वीडियो
ग्राफी मोपका निवासी ऋषि मौर्य ने की मानें तो शादी की रस्मों को सहेजने के लिए लंबे समय से फोटो और वीडियोग्राफी की जाती रही है, लेकिन प्री वेडिंग फोटो शूट भी अब ट्रेंड में है। ज्यादातर कपल्स शादी से पहले की मुलाकातों को यादगार बनाए रखने के लिए शूट करवा रहे हैं। मैंने भी इसी बात को ध्यान में रखकर बिलासपुर और महाराष्ट्र के लोकेशन में शूट करवाया था।
सबसे पहले काउंसलिंग सेशन फोटोग्राफर जितेंद्र का कहना है कि
प्री-वेडिंग फोटो शूट से पहले काउंसलिंग सेशन जरूरी होता है। इसमें यह पता चलता है कि कपल किन थीम पर फोटो चाहते हैं और वे शूट के दौरान कैसे अपने आप को कम्फर्टेबल महसूस कर सकेंगे। शुरुआत में लोक रायल थीम, रोमांटिक बालीवुड और स्पोर्ट्स थीम पसंद करते थे। लेकिन अब बदलते दौर में अपने परंपारिक ड्रेस, त्योहार और व्यंजन, गांव को प्राथमिकता दे रहे हैं।
प्री वेडिंग पर यह भी जरूरी
- फोटोग्राफर के साथ पूरी टीम साथ चलती है।
- लोकेशन के हिसाब से रेट तय होता है।
- टीम में वीडियोग्राफर, मेकअप आर्टिस्ट व स्टाइलिस्ट।
- अब कोरियोग्राफर्स भी साथ रहते हैं। ड्रेस पर विशेष।
- शूटिंग में एक दिन से एक महीना भी लग सकता है।