• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

नेपाल भाग गया था कांग्रेस नेता पर हमले का मास्टरमाइंड, बिलासपुर पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

कांग्रेस नेता पर हमले की साजिश में फरार मुख्य आरोपित नेपाल सेबिलासपुर में कांग्रेस नेता श्याम कश्यप पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य साजिशकर्ता दीपक तिवार...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 10:18:39 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 10:18:39 PM (IST)
नेपाल भाग गया था कांग्रेस नेता पर हमले का मास्टरमाइंड, बिलासपुर पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार
तारबाहर पुलिस की गिरफ्त में आरोपित

HighLights

  1. कांग्रेस नेता श्याम कश्यप पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार।
  2. गिरफ्तारी से बचने नेपाल भागा था मुख्य आरोपी दीपक तिवारी।
  3. जीपीएम से बदमाश बुलाकर कराई थी नेता की पहचान।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमले की साजिश में फरार चल रहे मुख्य आरोपित दीपक तिवारी (29) को तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल भाग गया था।

पुलिस और साइबर टीम ने सीसीटीवी फुटेज तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी तलाश की और घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपित गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र से तीन बदमाशों को बिलासपुर लेकर आया था और कांग्रेस नेता की पहचान कराई थी। इसके बाद हमलावरों ने रेलवे अस्पताल के पास कांग्रेस नेता पर हमला कर दिया था।

सीएसपी गगन कुमार(आइपीएस) ने बताया कि घटना चार जुलाई की सुबह की है। पुराना बस स्टैंड के पास रहने वाले शिशिर कश्यप ने तारबाहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पिता श्याम कश्यप सुबह करीब 6:45 बजे मार्निंग वाक के लिए निकले थे।


रेलवे अस्पताल के पास तीन नकाबपोश युवकों ने डंडे और नुकीली वस्तु से हमला करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

यह भी पढ़ें- सावधान! आप भी तो नहीं पी रहे सुबह नकली चाय, बिलासपुर में ब्रांडेड के नाम पर जहर का कारोबार

तकनीकी साक्ष्यों से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की पहचान हुई और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई गई। मामले में नितिन टेकाम, एक नाबालिग, आंचल साहिल और नवीन पटेल को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपित दीपक की तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर निगरानी कर रही थी। तकनीकी जानकारी के आधार पर उसकी घेराबंदी कर गिरफ्तारी की गई। उसके कब्जे से मोबाइल फोन जब्त किया गया है। आरोपित को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

नेपाल भागकर छिपा था मुख्य आरोपित

गिरफ्तारी से बचने के लिए मुख्य आरोपित दीपक तिवारी नेपाल चला गया था। घटना के बाद से वह लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर था। तारबाहर पुलिस और साइबर टीम ने उसकी गतिविधियों से संबंधित तकनीकी जानकारी जुटाई। संभावित ठिकानों पर निगरानी के साथ पुलिस ने लगातार दबिश की कार्रवाई की। इसी दौरान मिले तकनीकी साक्ष्यों से आरोपित की मौजूदगी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। पुलिस टीम ने उसकी घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पूछताछ और अन्य कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

सीसीटीवी फुटेज से खुली हमले की कड़ी

घटना के बाद तारबाहर पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के साथ तकनीकी साक्ष्यों का मिलान किया गया। इसी आधार पर घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल की पहचान हुई और संदिग्धों के संबंध में पुलिस को सुराग मिले। जांच में सामने आया कि दीपक तिवारी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र से तीन बदमाशों को लेकर आया था। उसने कांग्रेस नेता की पहचान कराई, जिसके बाद हमलावरों ने रेलवे अस्पताल के पास उन पर हमला किया। मामले में नितिन टेकाम, एक विधि से संघर्षरत बालक, आंचल साहिल और नवीन पटेल को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।