बिलासपुर। पंजाबी मानव सेवा समिति के सदस्यों ने कलेक्टर डा. सारांश मित्तर का सम्मान किया है। जिले के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभानेकके लिए आभार व्यक्त किया है। कुछ दिन पहले सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश के कई जिले के कलेक्टरों का ताबादला आदेश जारी किया। जिसमें बिलासपुर कलेक्टर डा. सारांश मित्तर का ट्रांसफर रायपुर मंत्रालय छत्तीसगढ़ रोड एवं इंफ्रास्ट्रक्चर में किया गया है।
पंजाबी मानव सेवा समिति बिलासपुर पदाधिकारियों ने कहा कि कलेक्टर डा. सारांश मित्तर अच्छे प्रशानिक और मृदुभाशी अधिकारी हैं। उनके कार्यकाल में बिलासपुर जिले में एयरपोर्ट बिलासदेवी केवट बिलासपुर का प्रारंभ हुआ। तिफरा ओवर ब्रिज निर्माण से शहर के लोगों को ट्रैफिक समस्या से बड़ी राहत मिली है। अरपा विकास योजना से शहर के गंदे पानी की निकासी शहर के बाहर दो नालों का निर्माण किया गया।
अरपा योजना से लेकर शहर का सौंदर्यीकरण का काम किया गया। इसके अलावा कोरोना काल में जिले में शांति व्यवस्था कायम करते हुए आम जनता को राहत पहुंचाई गई। मेडिकल सुविधा में बेड, दवाई, इंजेक्शन, आक्सीजन सिलेंडर, खाद्य सामग्री की सुलभ तरीके से व्यवस्था की गई है। जिले के किसी भी व्यक्ति को भूखा रहना नहीं पड़ा है। कलेक्टर मित्तर ने जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू स्र्प से संचालित किया है।
ला एंड आर्डर का पालन किया गया। कलेक्टर के मेहनत से जिले का प्रदेश से लेकर देशभर में नाम रोशन हो रहा है। जरूरतमंदों की समस्या को प्रमुखता से सुनवाई की। न्याय दिलवाने में प्रमुख योगदान निभाया। पंजाबी मानव सेवा समिति ने कलेक्टर डा. मित्तर का आभार व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
इस दौरान मनजीत सिंह अरोरा पंजाबी मानव सेवा समिति प्रीतपाल सिंह गंभीर, सुरेन्द्र सिंह, गुम्बर इन्दर सलूजा, प्रिंस भाटिया, जसपाल सेठी, अनिल सलूजा, पवन आजमानी, कारणवीर सिंह अरोरा, दर्शन छाबड़ा, नितिन छाबड़ा, असितपाल इन्दर जीत सिंह सलूजा समेत सभी सदस्य सदस्य उपस्थित रहे।