Bilaspur Railway News: पुरी-दुर्ग एक्सप्रेस अब मंचेश्वर व शालीमार- कुर्ला ब्रजराजनगर स्टेशन में ठहरेगी
Bilaspur Railway News: छह महीने के लिए यह अस्थाई सुविधा है।
By Manoj Kumar Tiwari
Edited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 04 Jun 2023 11:33:19 AM (IST)
Updated Date: Sun, 04 Jun 2023 11:33:19 AM (IST)

बिलासपुर। रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली 18425/18426 पुरी-दुर्ग एक्सप्रेस का ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दारोड रेल मंडल के अंतर्गत मंचेश्वर रेलवे स्टेशन में ठहराव की सुविधा दी जा रही है। यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर छह महीने के लिए दिया जा रहा हैं। यदि बेहतर रिस्पांस मिलता है और टिकट की बिक्री रेलवे के मापदंड के अनुरूप हुआ तो ठहराव की अवधि बढ़ाई जाएगी।
रेलवे इस स्टेशन में ट्रेन के आगमन व प्रस्थान दोनों का समय निर्धारित कर दिया है। ताकि यात्रियों को किसी तरह असुविधा न हो और समय पर स्टेशन पहुंचकर यात्रा कर सके। रेलवे के अनुसार पुरी से चलने वाली 18425 पुरी - दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन मंचेश्वर रेलवे स्टेशन 20.42 बजे पहुंचकर 20.44 बजे रवाना होगी ।
इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 18426 दुर्ग - पुरी एक्सप्रेस ट्रेन का मंचेश्वर रेलवे स्टेशन में 6:55 बजे पहुंचकर 6:57 बजे रवाना होगी। वहीं दूसरी ट्रेन शालीमार -कुर्ला एक्सप्रेस का ब्रजराजनगर रेलवे स्टेशन में ठहराव देने का निर्णय लिया गया है। यात्री लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। लेकिन, रेल प्रशासन लगातार मांगों को दरकिनार कर रहा था।
अब जाकर रेलवे ने मन है कि उनकी मांग जायज है। इस निर्णय के बाद 18030/18029 शालीमार -कुर्ला एक्सप्रेस का दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत ब्रजराजनगर रेलवे स्टेशन में ठहराव की सुविधा प्रदान की जा रही है। यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर छह महीने के लिए दिया जा रहा हैं।
इसके तहत शालीमार से चलने वाली 18030 शालीमार - कुर्ला एक्सप्रेस ट्रेन ब्रजराजनगर रेलवे स्टेशन रात 12:58 बजे पहुंचकर रात एक बजे रवाना होगी। इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी कुर्ला से चलने वाली 18029 कुर्ला - एक्सप्रेस ट्रेन का ब्रजराजनगर रेलवे स्टेशन में 1:19 बजे पहुंचकर 1:21 बजे रवाना होगी। इस घोषणा के साथ रिजर्वेशन सिस्टम में भी इसे अपडेट कर दिया गया है, ताकि यात्री संबंधित दोनो स्टेशन तक यात्रा करने के लिए रिजर्वेशन करा सके।