• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

पुलिस ने बांग्लादेशी बता देश से डिपोर्ट कर दिया, लेकिन अब वह लापता है, पति के लिए पत्नी ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा

CG News: हाई कोर्ट में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने एक व्यक्ति को 'बांग्लादेशी' बताकर देश से डिपोर्ट कर दिया, लेकिन वह अब लापता है।

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Fri, 03 Jul 2026 01:13:52 PM (IST)Updated Date: Fri, 03 Jul 2026 01:16:00 PM (IST)
पुलिस ने बांग्लादेशी बता देश से डिपोर्ट कर दिया, लेकिन अब वह लापता है, पति के लिए पत्नी ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा

HighLights

  1. पत्नी बोली, पुलिस ने बांग्लादेश भेजा, लेकिन वह वहां भी नहीं पहुंचे
  2. विवाह लगभग 15 वर्ष पूर्व हुआ था, लंबे समय से भारत में रह रहा था
  3. पत्नी को भारतीय नागरिक होने के आवश्यक दस्तावेज पेश करने का आदेश

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। हाई कोर्ट में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने एक व्यक्ति को 'बांग्लादेशी' बताकर देश से डिपोर्ट कर दिया, लेकिन वह अब लापता है। देवरीखुर्द की निवासी दुर्गा शर्मा ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पति सुब्रिती शर्मा (37) को अगस्त 2025 में पुलिस ने बांग्लादेश भेजा, लेकिन वह वहां भी नहीं पहुंचे।

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रवींद्र कुमार अग्रवाल की बेंच ने राज्य शासन और याचिकाकर्ता को अगली सुनवाई में सुब्रिती शर्मा की नागरिकता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

विवाह लगभग 15 वर्ष पूर्व हुआ था

याचिकाकर्ता दुर्गा के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि दुर्गा और सुब्रिती का विवाह लगभग 15 वर्ष पूर्व हुआ था। सुब्रिती लंबे समय से भारत में रह रहा था और उसके पास भारतीय नागरिकता के वैध दस्तावेज भी हैं। मामला मार्च 2025 में शुरू हुआ, जब तोरवा पुलिस ने एक युवक को बांग्लादेश से नाबालिग लड़की भगाने और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया।


डिपोर्ट के बाद से कोई पता नहीं चला

पुलिस ने सुब्रिती को भी बांग्लादेशी नागरिक घोषित कर दिया। दुर्गा का कहना है कि डिपोर्ट के बाद से सुब्रिती का कोई पता नहीं चला और बांग्लादेश प्रशासन ने भी उसकी मौजूदगी से इनकार किया है। अब हाई कोर्ट ने इस मामले में राज्य शासन को सुब्रिती के बाग्लादेशी और याचिकाकर्ता पत्नी को भारतीय नागरिक होने के आवश्यक दस्तावेज पेश करने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें- लैलूंगा प्रोफेसर कांड में ढाई लाख का 'हनी ट्रैप' ट्विस्ट: अश्लील मैसेज के बदले मोटी रकम की डिमांड

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।