यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bilaspur Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म, फरार आरोपित गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।
By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 27 Dec 2023 09:23:43 AM (IST)Updated Date: Wed, 27 Dec 2023 09:23:43 AM (IST)
कोनी पुलिस की गिरफ्त में आरोपित। बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। कोनी क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है। कोनी थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि कोनी क्षेत्री में रहने वाले ग्रामीण ने दुष्कर्म की शिकायत की है।
उसने बताया कि 30 सितंबर को पत्नी को लेकर काम पर गया था। इस दौरान उसकी नाबालिग बेटी घर पर ही थी। शाम को जब वे घर पर आए तो उनकी बेटी रो रही थी। पूछताछ में नाबालिग ने अपनी मां को बताया कि दोपहर एक बजे के करीब घुटकू भोईपारा में रहने वाला शैलेंद्र कुमार महार(भोई) उनके घर आया। उसने नाबालिग को जबरन कमरे में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया।
स्वजन नाबालिग को लेकर कोनी थाने पहुंचे। शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। इस बीच आरोपित युवक अपने ठिकाने से फरार हो गया। एक महीने बाद आरोपित छुपते हुए अपने गांव पहुंचा। इसकी सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।