• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नसबंदी ऑपरेशन में 13 महिलाओं की मौत का जिम्मेदार चिकित्सक बहाल

नसंबदी ऑपरेशन के दौरान 13 महिलाओं की मौत के जिम्मेदार चिकित्सक को हाई कोर्ट से राहत मिल गई है।

By Edited By:
Publish Date: Wed, 11 Jul 2018 10:14:40 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Jul 2018 10:17:40 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
नसबंदी ऑपरेशन में 13 महिलाओं की मौत का जिम्मेदार चिकित्सक बहाल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पताल में नसंबदी ऑपरेशन के दौरान 13 महिलाओं की मौत के जिम्मेदार चिकित्सक को हाई कोर्ट से राहत मिल गई है। नसबंदी कांड की विभागीय जांच में जिम्मेदार पाए गए तखतपुर के तत्कालीन बीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार तिवारी को शासन ने निलंबित कर दिया था। हाई कोर्ट ने उन्हें बहाल कर दिया है।

नवंबर 2014 को तखतपुर ब्लॉक के पेंडारी स्थित कैंसर अस्पताल में नसबंदी शिविर लगाया गया था। यहां ऑपरेशन कराने वाली 13 महिलाओं की मौत हो गई थी। इस मामले में विभागीय जांच में बीएमओ को निलंबित कर दिया गया था।


इस बीच डॉक्टर तिवारी ने कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी। इसमें कहा कि महिलाओं की मौत की वजह जहरीली सिप्रोसीन दवा है। उनके द्वारा लापरवाही नहीं की गई है।

सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने डॉक्टर तिवारी को बहाल करने का आदेश दिया। इस आदेश का पालन करते हुए शासन ने डॉ. तिवारी को बहाल करते हुए बलरामपुर में पोस्टिंग दी है, लेकिन शासन इस बाद का जवाब नहीं दे सका कि डॉक्टर को कोर्ट ने जिस हानिकारक दवा के इस्तेमाल को जिम्मेदार मान राहत दी, उसकी सप्लाई व इस्तेमाल पर क्या कोई जांच भी होगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।