
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। मौसम में बदलाव अब आए दिन देखने को मिल रहा है कभी हल्की बारिश तो कभी तेज हवा के साथ आंधी, भीषण गर्मी तापमान में वृद्धि अचानक से तापमान में थोड़ी कमी देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में 21 जून तक मानसून बिलासपुर पहुंच जाएगा। बारिश के मौसम में आम जन को बिजली की समस्या ना हो और किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना भी बिजली तार को लेकर ना घटे। इस हेतु बिजली विभाग ने कमर कस लिया है और मरम्मत कार्य को गति दे रहा है। किसी कड़ी में शहर के अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग दिन निर्धारित कर बिजली मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है।
बिजली वितरण कंपनी ने सब स्टेशनों में रखरखाव व सुधार कार्य करने का निर्णय लिया है। इसी के तहत ताेरवा व लिंक रोड जोन में 21 मई को कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 8 बजे से दोपहर 12:38 बजे तक गदा चौक, अटल आवास, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, देवरीखुर्द, विजय नगर, ग्रामीण बैंक, देवरीडीह, सतबहनिया मंदिर, रेल रेसीडेंसी, मंगल बिहार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खैर माता, बुटापारा रोड, कतियापारा समेत आसपास क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। 23 मई, 25 मई, 26 मई व 27 मई को भी इसी तरह मेंटेनेंस चलेगा। इसके चलते कई क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।