
बिलासपुर। अलग-अलग स्थानों में हुए सड़क हादसों में घायल पांच को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गोड़पारा निवासी माया गुप्ता पति अनिल गुप्ता(65) करोना चौक में हुए हादसे में घायल हो गई। इसी प्रकार सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम घुरू निवासी संतराम यादव पिता मुकुंद यादव(40) मंगला रोड में, हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम सकर्रा निवासी विक्रांत मानिकपुरी पिता सालिक राम मानिकपुरी(29) छतौना में, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा निवासी देव कुमार कौशिक पिता रवि कौशिक(31) सकरी व परसदा के बीच तो बिल्हा निवासी रामकली नेताम पति मालिक राम नेताम बिल्हा के पास हुए सड़क हादसों में गंभीर रूप से घायल हो गए।