बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा सोमवार को सुबह पीटी परेड व सुरक्षा सम्मेलन के साथ आजादी का अमृत महोत्सव के तहत रन आफ यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के अलावा एसएसी मुख्यालय सहित मंडल और मुख्यालय के 100 से अधिक आरपीएफ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
रेलवे बोर्ड ने 75 दिनों तक इसी प्रतिदिन विविध आयोजन करने का निर्देश दिया है। इसी के तहत सोमवार को पहला दिन था। इस दौरान रन आफ यूनिटी का आयोजन हुआ। रेलवे परिक्षेत्र में आरपीएफ ने दौड़ भी लगाई। परेड़ के साथ- साथ सुरक्षा सम्मेलन हुआ। जिसमें वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने बल सदस्यों से बातचीत कर उनकी परेशानियां सुनीं। इस दौरान जिनकी परेशानी तत्काल दूर करने लायक थी, उसे लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए। रेलवे सुरक्षा बल में इस सम्मेलन की परंपरा है।
कोई भी आयोजन हो सुरक्षा सम्मेलन जरुर रखा जाता है, ताकि बल सदस्यों की समस्याओं को दूर की जा सके। बल सदस्य भी अपनी बात अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं। उनके मन किसी तरह का भय नहीं रहता। सबसे अच्छी बात यह है कि इस तरह की पहल से बल सदस्यों का मनोबल बढ़ता है और इसका बेहतर परिणाम फील्ड में नजर आता है। वह पूरी तरह सतर्कता व जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करते हुए यात्री और रेल संपत्ति की सुरक्षा करते हैं।
अगले 75 दिनों तक इसी तरह अलग- अलग आयोजन होंगे। इसमें पौधरोपण होगा, रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सुरक्षा हेल्प लाइन नंबर से लेकर मेरी सहेली अभियान के बारे में महिला यात्रियों को जानकारी दी जाएगी।
रन आफ यूनिटी मंडल रेल कार्यालय से प्रारंभ हुई और पूरे रेलवे परिक्षेत्र में भ्रमण करते हुए वापस कार्यालय में पहुंचे। इस बीच शामिल महिला व पुरुष बल सदस्यों को कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।