बिलासपुर।Sacrifice Day: डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में पौधारोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला से लेकर मंडल स्तर पर इस अभियान में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। इस कड़ी में वार्ड क्रमांक 18 तिलक नगर में सांसद अरुण साव सहित मंडल पदाधिकारियों ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर सांसद साव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पौधारोपण अभियान के तहत पौधे लगाना अच्छी बात है। लेकिन इन पौधों की देखरेख करना भी हमारी जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ताओं को पौधों की देखरेख करने की जवाबदारी भी लेनी है, ताकि पौधे वृक्ष का रूप लेकर हमें आक्सीजन उपलब्ध करा सके।
पौधारोपण अभियान को सफल बनाने और पोधों की सुरक्षा से ही हमारा जीवन है। इस आयोजन में मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, पार्षद राजेश सिंह, पूर्व पार्षद लक्ष्मी नारायण कश्यप एवं वार्ड के वरिष्ठ नागरिक व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम में सुदेश वर्मा, अनिरुद्ध मिश्रा, किरण बिरंगी, आनंद सिंह, पंकज श्रीवास्तव, आनंद कश्यप, नंदन गहव, विपिन नामदेव, अनंत देवेंद्र सोमवार, भानु श्रीवास, प्रथमेश कोनेरशेख, परवेज, टुपू साहू, लक्ष्य यादव सहित अन्य उपस्थित थे।
मस्तूरी के ग्रामीण क्षेत्रों में भी हुआ पौधारोपण
भारतीय जनता पार्टी जिला व्यापार प्रकोष्ठ के द्वारा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर, धुमा, सिलपहरी में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर जिला व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक अरविंद गोयल ने कहा कि हमने इस कोरोना आपदा के समय में नजदीक से देखा कि आक्सीजन हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है और यह सिर्फ पेड़ों से ही मिल सकता है। अत: हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने हैं और उनका संरक्षण भी करना है। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय मुरारका के साथ ही क्षेत्रीय नागरिक महेश पटेल, गुड्डू पटेल, गौरव पटेल, बब्बू महाराज, योगेश थदानी सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।