• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

जूना अखाड़े की साध्वी पहुंची बिलासपुर आइजी कार्यालय, नगर पालिका अध्यक्ष जुर्म दर्ज करने की मांग

बिलासपुर के रतनपुर अंतर्गत चपोरा आश्रम की साध्वी पद्मनीपुरी राठौर जूना अखाड़ा ने नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप पर एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया है।

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 03 Jul 2026 08:05:13 AM (IST)Updated Date: Fri, 03 Jul 2026 08:05:13 AM (IST)
जूना अखाड़े की साध्वी पहुंची बिलासपुर आइजी कार्यालय, नगर पालिका अध्यक्ष जुर्म दर्ज करने की मांग
आइजी कार्यालय पहुंची साध्वी

HighLights

  1. रतनपुर नपा अध्यक्ष लवकुश कश्यप पर दुर्व्यवहार का आरोप
  2. जूना अखाड़े की साध्वी पहुंचीं आईजी दफ्तर
  3. चपोरा आश्रम की साध्वी की बड़ी चेतावनी

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: रतनपुर स्थित चपोरा आश्रम में रहने वाली साध्वी ने नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत उन्होंने रतनपुर थाने में की है। शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने पर साध्वी ने गुरुवार को आइजी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। रतनपुर क्षेत्र के चपोरा आश्रम में रहने वाली साध्वी पद्मनीपुरी राठौर ने बताया कि वे जूना अखाड़ा से जुड़ी हुई हैं।

उन्होंने पुलिस को बताया कि वे एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। तभी नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप वहां पर आए। उन्होंने साध्वी से दुर्व्यवहार किया। इस दौरान वहां पर अन्य साधु संत भी मौजूद थे। लोगों और संतो के सामने हुई इस घटना की शिकायत साध्वी ने रतनपुर थाने में की। साध्वी ने आरोप लगाया है रतनपुर पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।


तब उन्होंने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की। कार्रवाई नहीं होने पर गुरुवार को साध्वी पद्मनीपुरी आइजी कार्यालय पहुंची। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की है। कहा- मंदिर छोड़ सड़क पर रहेंगे साध्वी ने रतनपुर पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे नगर पालिका अध्यक्ष के हौसले बुलंद है। वह एक आश्रम में कब्जे की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीति से जुड़े लोग अगर आश्रम में कब्जा करेंगे तब संतों को मंदिर छोड़कर सड़क पर उतरना होगा। इस दौरान उनके साथ कई संत मौजूद रहे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।