• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिलासपुर में सनातन सेना ने कहा— मतांतरण व लव जिहाद पर सरकार लगाए रोक

बिलासपुर प्रेस क्लब में सनातन सेना की प्रेस वार्ता में कार्यकरिणी बैठक की खास बातों की दी जानकारी।

By sandeep.yadavEdited By: sandeep.yadav
Publish Date: Sun, 06 Mar 2022 11:46:33 AM (IST)Updated Date: Sun, 06 Mar 2022 11:46:33 AM (IST)
बिलासपुर में सनातन सेना ने कहा— मतांतरण व लव जिहाद पर सरकार लगाए रोक

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि प्रदेश श्रीराम जी का ननिहाल है, लेकिन प्रदेश के मौजूदा हो रहे सनातन धर्म विरोधी कार्यों को देखते हुए क्या हम कह सकते हैं। श्रीराम जी के ननिहाल में ऐसा काम हो सकता है। मतांतरण और लव जिहाद जैसी घटनाओं पर सरकार को रोक लगानी चाहिए। ये बातें सनातन सेना के राष्ट्रीय महासचिव डा. उमेश तिवारी ने कही।

बिलासपुर प्रेस क्लब में सनातन सेना ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सनातन सेना संगठन का विस्तर तेजी से हो रहा है। यहां संगठन सनातन धर्म संस्कृति और सनातनियों के हित में संगठन सदैव तत्पर रहेगा। प्रदेश में मतांतरण एक गंभीर समस्या है । इससे सनातन समाज पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा । मतांतरण और लव जिहाद पर सरकार को रोक लगानी चाहिए । छत्तीसगढ़ के शांत वतावरण को दूषित करने का प्रयास नहीं होना चाहिए। किसी पर दबाव बनाकर मतांतरण कराना उचित नहीं है।


इस दौरान बबला श्रीवास ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रोहिंग्या की संख्या दिनों दिन तेजी से बढ़ रही है। इसका असर सनातन समाज पर पड़ रहा है। सुषमा पटनायक ने प्रदेश में महिला सुरक्षा पर चिंता जताई है। सीमा पांडे ने कहा सनातन के माध्यम से प्रदेश महिलाओं को शिक्षा व अन्य क्षेत्रों को आगे लाने काम करेंगी । विष्णु मुनि समेत अन्य पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वासन दिया है कि वह जल्द पूरे प्रदेश में संगठन का विस्तार कर लेंगे। साथ ही अन्य सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मन लगाकर संगठन के लिए काम करेंगे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सिंह, राष्ट्रीय महासचिव डा. उमेश तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा बबला श्रीवास, सुषमा पटनायक राष्ट्रीय सचिव , सीमा पांडेय प्रदेश अध्यख महिला एवं विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट विष्णु मुनि प्रमुख रूप से संगठन के बारे में जानकारी दी।