
बिलासपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित पदतु संस्कृतम् प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को हुआ। शिक्षकों ने एक दूसरे से कहा संस्कृत में बातचीत करते हुए कहा पुनर्मिलामः अर्थात फिर मिलेंगे। प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया।
छत्तीसगढ़ संस्कृत मंडलम रायपुर के अध्यक्ष स्वामी परमात्मानंद गिरी ने समापन अवसर पर शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि इस कि संस्कृत अत्यंत सरल भाषा है। अन्य भाषा व बोली में गालियों के शब्द हैं। संस्कृत ग्रंथो में एक भी जगह यह शब्द नहीं है। सुपर कम्प्यूटर के लिए सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। यह सबसे सरल भाषा है जो कम्प्यूटर के लिए पूरी तरह से उपयुक्त है। नौकरी की अपार संभावनाएं हैं। प्रशिक्षुओं ने संस्कृत में एक दूसरे से बातचीत किया। अंतिम दिन सम्भाषण की सरलता, सरल वाक्यों के माध्यम बताया गया। प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर गोपाल प्रसाद तिवारी,शारदा प्रसाद द्विवेदी,गोपेश तिवारी, दुर्गेश तिवारी, राकेश तिवारी, राजेंद्र पाण्डेय सहित शाला की के शिक्षक उपस्थित रहे।