• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ्रांस में भारत गौरव सम्मान से सम्मानित होंगे संतोष चौबे

भारतीय इंजीनियरिंग सेवा तथा प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित चौबे, वर्तमान में रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और डा. सीवी रामन विश्वविद्यालय के चांसलर हैं...और पढ़ें

By Yogeshwar SharmaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Wed, 29 May 2024 01:59:08 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 May 2024 01:59:08 PM (IST)
फ्रांस में भारत गौरव सम्मान से सम्मानित होंगे संतोष चौबे
संतोष चौबे।

नईदुनिया न्यूज,बिलासपुर। साहित्य, कला, संस्कृति, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और कौशल विकास के क्षेत्र में पांच दशकों से सक्रिय संतोष चौबे को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय भारत गौरव सम्मान– 2024 से अलंकृत किया जाएगा। चौबे को यह सम्मान लक्जमबर्ग पैलेस, फ्रांस सीनेट, पेरिस में आयोजित सम्मान समारोह में 5 जून को प्रदान किया जाएगा।

भारतीय इंजीनियरिंग सेवा तथा प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित चौबे, वर्तमान में रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और डा. सीवी रामन विश्वविद्यालय के चांसलर हैं तथा आइसेक्ट नेटवर्क, राज्य संसाधन केन्द्र, वनमाली सृजन पीठ एवं टैगोर अंतरराष्ट्रीय साहित्य एवं कला केन्द्र के अध्यक्ष हैं। वे हिन्दी साहित्य तथा भाषा को बढ़ावा देने लेखन के साथ विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय हैं। साथ ही विज्ञान, तकनीकी और कौशल विकास के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने पिछले 40 वर्षों में भारत में 40 हजार से अधिक प्रशिक्षण एवं सेवा केन्द्रों का नेटवर्क स्थापित किया, जो हजारों लोगों को रोज़गार देने के अलावा डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया जैसी महत्त्वपूर्ण योजनाओं में भागीदारी कर रहा है। तकनीक के साथ साथ वे कवि, कथाकार, उपन्यासकार संपादक और अनुवादक भी हैं, जो अपने अभिनव रचनात्मक प्रकल्पों और नवाचारों के लिए वैश्विक पहचान रखते हैं। वर्तमान में वे नाटक तथा कलाओं की पुरस्कृत और प्रतिष्ठित अंतर्विधायी पत्रिका रंग संवाद' के प्रधान सम्पादक हैं। उनके द्वारा सम्पादित मध्यप्रदेश के दो सौ से अधिक कथाकारों पर केन्द्रित कथाकोश कथा मध्यप्रदेश को राष्ट्रव्यापी ख्याति मिली है। इसी क्रम में विश्व रंग के अवसर पर उन्होंने देश भर के छह सौ से अधिक कथाकारों के कथा संचयन कथादेश को अठारह खंडों में सम्पादित किया है। वनमाली कथा सम्मान 2022 के अवसर पर प्रकाशित, भोपाल के एक सौ पचहत्तर से अधिक कथाकारों पर केन्द्रित कथा भोपाल तथा हिन्दी में विश्व की 200 से अधिक विज्ञान कथाओं को विज्ञान कथा कोश के वे प्रधान सम्पादक हैं। वर्तमान में कला और संस्कृति पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय विश्व रंग फेस्टिवल के निदेशक हैं। इस अवसर पर डा. जवाहर कर्नावट, सलाहकार, प्रवासी भारतीय साहित्य एवं संस्कृति शोध केन्द्र, रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल भी रचनात्मक भागीदारी करेंगे। प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय भारत गौरव सम्मान–2024 के लिए संतोष चौबे को विश्व रंग टैगोर अंतर्राष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव, विश्व रंग सचिवालय, प्रवासी भारतीय साहित्य एवं संस्कृति शोध केन्द्र, टैगोर विश्व कला एवं संस्कृति केंद्र, रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, स्कोप ग्लोबल स्किल्स विश्वविद्यालय, डा. सीवी रामन विश्वविद्यालय बिलासपुर, खंडवा, वैशाली, आइसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग, आइसेक्ट पब्लिकेशन, वनमाली सृजन पीठ, समस्त वनमाली सृजन केंद्रों तथा साहित्य, कला संस्कृति की सहयोगी संस्थाओं ने बधाई दी है।


साहित्य के साधक हैं चौबे: गौरव

इस अवसर पर डा. सीवी रमन विश्वविद्यालय के कुलसचिव गौरव शुक्ला ने कहा कि संतोष चौबे ने शिक्षा तकनीक के क्षेत्र में काम करने के साथ-साथ साहित्य के क्षेत्र में भी बड़ा मुकाम हासिल किया है। विश्व रंग जैसे आयोजन करके उन्होंने हिंदी को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया है। सही मायने में व साधक हैं।

विश्वविद्यालय परिवार हुआ गौरांवित: कुलपति

वहीं सीवी रमन विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर रवि प्रकाश दुबे ने कहा कि संतोष चौबे डा. सी वी रमन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं। इस सम्मान से पूरा विश्वविद्यालय परिवार और ग्रुप के सभी विश्वविद्यालय गौरवान्वित हैं। निश्चित ही युवाओं, प्राध्यापकों को और उनसे जुड़े सभी लोगों को प्रेरणा मिलेगी।