• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Railway: 17 से 20 अक्टूबर तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी सारनाथ एक्सप्रेस

प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर हो रहे यार्ड रिमाडलिंग के लिए नान इंटरलाकिंग का काम शुरू हो रहा है। इस वजह से दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट किया गया है। अब यह मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी-जौनपुर-औड़िहार से होकर चलेगी।

By Yogeshwar SharmaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Wed, 16 Oct 2024 12:49:22 AM (IST)Updated Date: Wed, 16 Oct 2024 07:32:20 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Indian Railway: 17 से 20 अक्टूबर तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी सारनाथ एक्सप्रेस
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से छूटने वाली दो ट्रेन भी परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।

HighLights

  1. छपरा से चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस 18 से 21 अक्टूबर डायवर्ट रहेगी।
  2. दुर्ग-नवतनवा एक्सप्रेस भी कुछ दिनों के लिए इस नए रूट से ही चलेगी।
  3. इधर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का काटोल रेलवे स्टेशन में ठहराव दिया गया है।

नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर (Durg-Chhapra Sarnath Express)। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल अंतर्गत प्रयागराज स्टेशन में यार्ड रिमाडलिंग के लिए नान इंटरलाकिंग का कार्य किया जाएगा। अधोसंरचना से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। इसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से छूटने वाली दो ट्रेन भी शामिल है।

रेलवे के अनुसार 17 से 20 अक्टूबर तक दुर्ग से चलने वाली 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी-जौनपुर-औड़िहार मार्ग होकर चलेगी। इसी तरह वापसी में 18 से 21 अक्टूबर तक छपरा से छूटने वाली सारनाथ एक्सप्रेस इसी परिवर्तित मार्ग चलकर गंतव्य तक पहुंचेगी।


naidunia_image

इसी तरह 17 अक्टूबर को दुर्ग से चलने वाली संख्या 18205 दुर्ग-नवतनवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी-जफराबाद-सुल्तानपुर-अयोध्या मार्ग होकर चलेगी। वापसी में 19 अक्टूबर को यह ट्रेन इसी मार्ग से चलेगी।

हीराकुंड एक्सप्रेस का भोडवाल माजरी स्टेशन में अस्थायी ठहराव

भोडवाल माजरी में आयोजित होने वाले 77वां वार्षिक अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम महोत्सव में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 20808/20807 अमृतसर-विशाखापत्तनम हीराकुंड एक्सप्रेस उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल के भोडवाल माजरी स्टेशन में दो मिनट का ठहराव देने का निर्णय लिया गया है।

naidunia_image

यह अस्थाई सुविधा 21 अक्टूबर से 21 नवंबर तक मिलेगी। अमृतसर- विशाखापत्तनम एक्सप्रेस भोडवाल माजरी स्टेशन 5:56 बजे पहुंचेगी और 5:58 बजे रवाना होगी। वापसी में विशाखापत्तनम-अमृतसर एक्सप्रेस भोडवाल माजरी स्टेशन में 15:46 बजे पहुंचकर 15:48 बजे छूटेगी।

कोचुवेली व नेमोन स्टेशन का बदला नाम

दक्षिण रेलवे के कोचुवेली और नेमोन स्टेशन का नाम बदला गया है। इसके तहत कोचुवेली अब तिरुवनंतपुरम उत्तर व नेमोन स्टेशन तिरुवनंतपुरम साउथ के नाम से जाना जाएगा। बदला हुआ नाम रेलवे के आरक्षण सिस्टम में अपडेट कर दिया गया है, ताकि यात्रियों को किसी तरह परेशानी न हो।

अब काटोल स्टेशन में ठहरेगी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 18237/18238 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के काटोल रेलवे स्टेशन में ठहराव दिया गया है। इसी तरह 11040/11039 गोंदिया-छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस का मध्य रेलवे के पुणे रेल मंडल अंतर्गत पुनतांबा रेलवे स्टेशन में प्रायोगिक ठहराव की सुविधा दी जा रही है।

naidunia_image

यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर छह माह के लिए रहेगा। कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का काटोल रेलवे स्टेशन में 23:07 बजे पहुंचकर 23:08 बजे रवाना होगी। वापसी में अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का काटोल रेलवे स्टेशन में रात 12:01 बजे पहुंचकर 12:02 बजे छूटेगी।

इसी तरह छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस-गोंदिया एक्सप्रेस पुनतांबा रेलवे स्टेशन में 02:39 बजे पहुंचकर 02:40 बजे रवाना होगी। वापसी में गोंदिया-छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस का पुनतांबा रेलवे स्टेशन में 22:14 बजे पहुंचकर 22:15 बजे छूटेगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।