• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर तिफरा ओवरब्रिज के नीचे इंडस्ट्रियल एरिया रोड पर सनसनीखेज वारदात: दिनदहाड़े लूट से मची सनसनी

बिलासपुर के तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बाइक सवार दो बदमाशों ने बीमा एजेंट रोहित अग्रवाल को धक्का देकर गिरा दिया और उनका मोबाइल, पर्स व चाबी लूटकर फरार हो ...और पढ़ें

By Manoj Kumar TiwariEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 10 Aug 2026 12:36:47 PM (IST)Updated Date: Mon, 10 Aug 2026 12:36:47 PM (IST)
बिलासपुर तिफरा ओवरब्रिज के नीचे इंडस्ट्रियल एरिया रोड पर सनसनीखेज वारदात: दिनदहाड़े लूट से मची सनसनी
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. मोबाइल और पर्स लूटकर भागे बाइक सवार बदमाश।
  2. पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज किया मामला।
  3. सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी टीम।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। तिफरा ओवरब्रिज के नीचे इंडस्ट्रियल एरिया रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने बीमा एजेंट को धक्का देकर गिरा दिया और उसके पास रखा मोबाइल, पर्स व घर की चाबी लेकर फरार हो गए। घटना में सड़क पर गिरने से बीमा एजेंट की कमर में चोट आई है। पीड़ित ने घटना की जानकारी अपने परिचितों को देने के बाद पुलिस से शिकायत की है।

विनोबा नगर में पाठक किराना के पीछे रहने वाले रोहित अग्रवाल (48) बीमा एजेंट हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर करीब 3.10 बजे वह अपने घर से काम के सिलसिले में तिफरा जाने के लिए निकले थे। वह इंडस्ट्रियल एरिया रोड से होते हुए तिफरा की ओर जा रहे थे। करीब 3.30 बजे वह तिफरा ओवरब्रिज के नीचे इंडस्ट्रियल एरिया रोड पर पहुंचे थे।


इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उन्हें निशाना बनाया। दोनों युवकों ने अचानक उन्हें धक्का दे दिया। धक्का लगने से रोहित सड़क पर गिर गए। इससे उनकी कमर में चोट आई। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनके पास रखा सामान झपट लिया। बदमाश रोहित के घर की चाबी, पर्स और मोबाइल लेकर फरार हो गए।

अचानक हुई इस घटना से रोहित कुछ समझ पाते, इससे पहले ही दोनों बदमाश बाइक से भाग निकले। उन्होंने घटना की जानकारी आशीष अग्रवाल और करन अग्रवाल को दी। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें- सावधान! डिजिटल शादी के कार्ड में छिपा है साइबर ठगों का खतरनाक जाल, जरा सी लापरवाही और फोन जायेगा हैक

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बाइक सवार बदमाशों की पहचान की जा सके।