• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

सात साल का संघर्ष, फिर भी अधूरी मांग; बिलासपुर में 4-सी एयरपोर्ट की स्वीकृति को लेकर फूटा गुस्सा

'12 साल बेमसाल' के सरकारी जश्न के बीच, बिलासपुर की जनता एक फोर सी (4-C) एयरपोर्ट के लिए संघर्ष कर रही है। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का आरोप है कि उत्तर छत्तीसगढ़ के 14 जिलों की जरूरत होने के बावजूद सरकार इसे प्राथमिकता नहीं दे रही है। सात साल के निरंतर आंदोलनों और केंद्रीय मंत्रियों तक पहुंच के बाद भी बिलासपुर की उपेक्षा जारी है।

By Shiv SoniEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 01:01:51 PM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jun 2026 01:01:51 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सात साल का संघर्ष, फिर भी अधूरी मांग; बिलासपुर में 4-सी एयरपोर्ट की स्वीकृति को लेकर फूटा गुस्सा
महाधरना में शामिल सदस्य।

HighLights

  1. 14 जिलों की लाइफलाइन बिलासपुर एयरपोर्ट अब भी उपेक्षित।
  2. 12 साल के जश्न के बीच उपेक्षा पर जनता में भारी आक्रोश।
  3. बिलासपुर के विकास को सरकार की प्राथमिकता में लाने की मांग।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: केंद्र सरकार द्वारा मनाया जा रहा 12 साल बेमसाल पर हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने सवाल उठाते हुए कहा की इन वर्षो में छत्तीसगढ़ राज्य का दूसरा प्रमुख शहर बिलासपुर की हालत यह है कि यह एक फोर सी एयरपोर्ट के लिए तरस रहा है। केवल 500 करोड रुपए की लागत में बन सकने वाला है फोर सी एयरपोर्ट उत्तर छत्तीसगढ़ के 14 जिलों के लिए विकास के नए द्वार खोलेगा। इसके बावजूद यह उपेक्षित है। ऐसे में बिलासपुर कैसे इस जश्न में शामिल हो?

सात साल से बिलासपुर की जनता समिति के साथ जुड़कर बिलासपुर में एक फोर सी एयरपोर्ट की मांग कर रही है। इससे बोइंग और बस जैसे बड़े विमान उतर सकेंगे और देश के चारों दिशाओं में महानगरों तक कम से कम एक सीधी उड़ान उपलब्ध हो सकेगी। इस मांग के सिलसिले में प्रतिनिधि मंडल देश के नागरिक उड्डयन मंत्री, राज्य के गवर्नर, मुख्यमंत्री से कई बार मुलाकात कर अनुरोध कर चुके है।


रैली, कैंडल मार्च, झुनझुना प्रदर्शन, पदयात्रा, मानव श्रृंखला समेत कई आंदोलन किए जा चुके हैं। इसके बावजूद बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास के लिए स्वीकृत नहीं किया जाना आम जनता में यह संदेश देता है कि बिलासपुर का विकास राज्य और केंद्र सरकार की प्राथमिकता में नहीं है। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा कि बिलासपुर उत्तर छत्तीसगढ़ का सबसे प्रमुख शहर है और राज्य के 14 जिलों के लिए यह सबसे नजदीकी एयरपोर्ट होगा ऐसे में इसकी लगातार उपेक्षा इन पूरे इलाकों के लिए नुकसानदेह है। इस मुद्दे पर हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के महाधरना आवाज बुलंद की गई।

रविवार को आयोजित इस महारधरना में राज्य विधिक परिषद स्टेट बर काउंसिल के निर्वाचित सदस्य अनिल सिंह चौहान के द्वारा भी काउंसिल की ओर से समर्थन व्यक्त किया गया। धरने में के अलावा अन्य सदस्य रवि बनर्जी, अनिल गुलहरे, कमल सिंह ठाकुर, पंकज सिंह, संदीप वाजपेयी और सुदीप श्रीवास्तव शामिल रहे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।