• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

रायपुर में फ्यूल ब्लास्ट: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल जानें आज का ताजा रेट

रायपुर में शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आग लग गई है। पेट्रोल में 3.11 रुपये और डीजल में 3.16 रुपये प्रति लीटर की सीधी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस वृद्धि के बाद अब पेट्रोल 103.56 रुपये और डीजल 96.55 रुपये के भाव पर बिक रहा है।

By Manoj Kumar TiwariEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 15 May 2026 11:58:54 AM (IST)Updated Date: Fri, 15 May 2026 11:58:54 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रायपुर में फ्यूल ब्लास्ट: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल जानें आज का ताजा रेट

HighLights

  1. राजधानी में पेट्रोल 103.56, डीजल 96.55 रुपये पहुँचा
  2. नई दरों में पेट्रोल 3.11 रुपये व डीजल पर 3.16 प्रति लीटर
  3. ईंधन महंगा होने से जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ने की आशंका

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद राजधानी रायपुर में ईंधन के दाम फिर बढ़ गए हैं। शुक्रवार को जारी नए रेट के अनुसार पेट्रोल की कीमत 103.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 96.55 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।

नई दरों में पेट्रोल पर 3.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 3.16 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कीमतों में हुई वृद्धि का असर आम लोगों की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है। खासकर रोजाना वाहन इस्तेमाल करने वाले लोग और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोग बढ़ी कीमतों को लेकर चिंता जता रहे हैं।


जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ने की आशंका

ईंधन महंगा होने से बाजार में अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही एक ओर जहां पेट्रोल-डीजल भराने के लिए लाइनों में लगे रहे। वहीं लोग नए रेट को लेकर चर्चा भी करते नजर आए। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई यह बढ़ोतरी आम उपभोक्ताओं के लिए अतिरिक्त बोझ मानी जा रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।