श्याम सुंदर ने संभाला एडीआर का पदभार
बिलासपुर। रेल मंडल के एडीआरएम का पदभार श्याम सुंदर ने संभाल लिया है। उन्होंने सौरभ बंदोपाध्याय से यह चार्ज लिया है। बंदोपाध्याय का स्थानांतरण पश्चिम रेलवे में हुआ है। श्याम सुंदर भारतीय रेलवे संकेत एवं दूरसंचार अभियंता सेवा के 1992 बैच के अधिकारी हैं। इससे पहले वे रेल विकास निगम लिमिटेड में ग्रुप जनरल मैनेजर (संकेत एवं दूरसंचार) के पद पर कार्यरत
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Thu, 12 Dec 2019 04:01:57 AM (IST)
Updated Date: Thu, 12 Dec 2019 04:01:57 AM (IST)
बिलासपुर। रेल मंडल के एडीआरएम का पदभार श्याम सुंदर ने संभाल लिया है। उन्होंने सौरभ बंदोपाध्याय से यह चार्ज लिया है। बंदोपाध्याय का स्थानांतरण पश्चिम रेलवे में हुआ है। श्याम सुंदर भारतीय रेलवे संकेत एवं दूरसंचार अभियंता सेवा के 1992 बैच के अधिकारी हैं। इससे पहले वे रेल विकास निगम लिमिटेड में ग्रुप जनरल मैनेजर (संकेत एवं दूरसंचार) के पद पर कार्यरत थे। वे भुसावल मंडल, पुणे मंडल, मुंबई मंडल, जबलपुर मंडल तथा नागपुर मंडल में कंस्ट्रक्शन तथा ओपन लाइन में संकेत एवं दूरसंचार विभाग के विभिन्ना पदों पर कार्य कर चुके हैं। रेल विकास निगम लिमिटेड से पहले दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्यालय में संकेत एवं दूरसंचार विभाग में उप-मुख्य संकेत एवं दूरसंचार अभियंता रूप में पदस्थ थे।