• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bird Flu in Chhattisgarh : प्रदेश में बर्ड फ्लू से दहशत, खत्म किए 7000 से ज्यादा मुर्गी व चूजे

Bird Flu in Chhattisgarh : भोपाल के लैब में टेस्ट कराने के बाद बर्ड फ्लू होने की पुष्टि हुई है।

By Anandram SahuEdited By: Anandram Sahu
Publish Date: Thu, 26 Dec 2019 12:14:53 PM (IST)Updated Date: Thu, 26 Dec 2019 12:36:35 PM (IST)
Bird Flu in Chhattisgarh : प्रदेश में बर्ड फ्लू से दहशत, खत्म किए 7000 से ज्यादा मुर्गी व चूजे

बिलासपुर। बैकुंठपुर के शासकीय पोल्ट्री फार्म में हजारों मुर्गे व बटेर मर गए हैं। इसके बाद बर्ड फ्लू की आशंका से लोगों में दहशत है। सावधानी बरतते हुए शासकीय कुक्कुट पालन कोनी में आम लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही मुर्गी आदि की बिक्री भी रोक दी गई है। बैकुंठपुर शासकीय फार्म में पिछले कुछ दिनों से मुर्गे और 2000 बटेर की मौत हो गई है। जानकारों का कहना है कि एक साथ बड़ी संख्या में हुई मौतों की वजह बर्ड फ्लू हो सकती है। इसकी पुष्टि सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। लेकिन मामले की खबर फैलने के बाद बर्ड फ्लू को लेकर पूरे प्रदेश में दहशत है। इसे लेकर जिला स्तर पर भी सावधानी बरती जा रही है।

कोनी स्थित शासकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र में जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही आम लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है। यह स्थिति आने वाले कुछ दिनों तक बनी रहेगी। सैंपल रिपोर्ट में सब कुछ सामान्य मिलने पर प्रतिबंध हटा दिया जाएगा।


चूना व दवाओं का छिड़काव

कुक्कुट पालन केंद्र के चारों ओर चूना के अलावा दवाओं का छिड़काव किया गया है। कर्मचारियों को भी पूरी सुरक्षा के बीच मुर्गों आदि की देखभाल व भोजन देने के निर्देश दिए हैं। हालांकि यहां बर्ड फ्लू की आशंका न के बराबर हैं।

गौरतलब है कि कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित शासकीय हेचरी में एवीयन एन्फ्लुएन्जा अर्थात बर्ड फ्लू फैलने से एक किलोमीटर की परिधि में मुर्गा बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मुर्गियों के बर्ड फ्लू से मरने की पुष्टि होने के बाद एहतियातन कदम उठाया जा रहा है।

भोपाल के लैब में टेस्ट कराने के बाद बर्ड फ्लू होने की पुष्टि हुई है। शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार शासकीय हेचरी बैकुण्ठपुर में रखे गये सभी तीन हजार मुर्गियों, चार हजार चूजों और 2500 अण्डे सहित 40 क्विंटल मुर्गी दाना आदि को नष्ट किया गया है।

घर घर हो रहा सर्वे

हेचरी के आसपास निजी लोगों की मुर्गियां भी नष्ट बैकुण्ठपुर के हेचरी के एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले मुर्गी पालकों की लगभग 700 मुर्गियों को भी विधिवत नष्ट किया जा रहा है। इनके मालिकों को शासन के प्रावधानानुसार मुआवजा राशि भी प्रदान की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग का सर्वे चालू है। जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ विभाग के सीएमएचओ डॉ रामेश्वर शर्मा खुद अपनी टीम के साथ हेचरी से लगे क्षेत्र का डोर-टू-डोर सर्वे कर व्यक्तियों में संक्रमण की निगरानी कर रहे है।

बिलासपुर जिले में फ्लू की कोई आशंका नहीं है। फिर भी सावधानी बरती जा रही है। कुक्कुट केंद्र में आम लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा कुछ दिनों के लिए बिक्री भी बंद रहेगी। केंद्र में आवश्यक दवाओं का छिड़काव किया गया है। - डॉ. आरके गुप्ता प्रभारी, कोनी कुक्कुट प्रक्षेत्र