• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में स्मार्ट बिजली मीटर पर 'महतारी वंदन वसूली मीटर' का स्टीकर, नगर पालिका के नाम के इस्तेमाल पर नया विवाद

तखतपुर नगर पालिका क्षेत्र में एक स्मार्ट बिजली मीटर पर ‘महतारी वंदन योजना वसूली मीटर, नगर पालिका तखतपुर’ लिखा स्टीकर चस्पा मिलने से विवाद खड़ा हो गया ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 08:09:56 AM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 08:09:56 AM (IST)
बिलासपुर में स्मार्ट बिजली मीटर पर 'महतारी वंदन वसूली मीटर' का स्टीकर, नगर पालिका के नाम के इस्तेमाल पर नया विवाद
तखतपुर में स्मार्ट मीटर पर सियासी स्टीकर से बवाल, नगर पालिका के नाम के इस्तेमाल पर सवाल

HighLights

  1. नगर पालिका के नाम के इस्तेमाल पर उठे सवाल
  2. महतारी वंदन योजना को वसूली मीटर बताने पर विवाद
  3. नगर पालिका ने अब तक नहीं दिया अधिकृत बयान

नईदुनिया न्यूज, तखतपुर। नगर पालिका तखतपुर में स्मार्ट बिजली मीटर पर ‘महतारी वंदन योजना वसूली मीटर, नगर पालिका तखतपुर’ लिखा स्टीकर चस्पा किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद नगर में चर्चा तेज हो गई है।

कांग्रेस नेता पर स्टीकर चस्पा करने का आरोप

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता करीम कुरैशी सहित अन्य लोगों द्वारा स्मार्ट मीटर पर स्टीकर चस्पा कर इसे प्रचारित किया गया। इस दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद थे। स्टीकर का फोटो और वीडियो सामने आने के बाद से यह मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख योजना है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है।


नगर पालिका के नाम के इस्तेमाल पर उठे सवाल

स्टीकर पर नगर पालिका तखतपुर का नाम लिखे होने को लेकर सबसे ज्यादा सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि स्टीकर नगर पालिका की ओर से लगाया गया है तो इसके लिए किस स्तर से आदेश जारी हुआ और किस अधिकारी ने इसकी अनुमति दी, यह स्पष्ट नहीं है। नगर पालिका परिषद की बैठक में इस संबंध में कोई प्रस्ताव पारित हुआ है या नहीं, इसकी भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

वहीं यदि स्टीकर नगर पालिका की ओर से नहीं लगाया गया है तो उसके नाम का इस्तेमाल किसने और किस आधार पर किया, यह जांच का विषय है। नगरवासियों का कहना है कि स्टीकर किसने तैयार कराया, किसके निर्देश पर लगाए गए, कितने मीटरों पर चस्पा किए गए और इसके लिए राशि किस मद से खर्च हुई, इसका खुलासा होना चाहिए।

स्मार्ट मीटर पर राजनीतिक संदेश से सियासत गरमाई

स्मार्ट मीटर बिजली व्यवस्था से जुड़ा मामला है। ऐसे में उस पर किसी सरकारी योजना से संबंधित इस तरह का संदेश चस्पा किए जाने के बाद मामला सियासी रंग ले चुका है। नगर में यह भी सवाल उठ रहा है कि नगर पालिका के नाम का इस्तेमाल बिना अनुमति के कैसे किया गया। फिलहाल इस पूरे मामले में नगर पालिका की ओर से कोई अधिकृत बयान सामने नहीं आया है।