• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर हाईवे से हटेंगे बेसहारा मवेशी, हादसों को रोकने के लिए गौधामों में होगी सुरक्षित शिफ्टिंग

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा मवेशियों की वजह से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पांच प्रमुख हाईवे स्ट्रेच (जैसे नेहरू चौक से तखतपुर, पेंड्रीडीह से पाराघाट आदि) को चिन्हित कर वहां डेरा डाले मवेशियों को नौ नए अनुमोदित गौधामों में सुरक्षित विस्थापित करने के निर्देश दिए गए।

By kranti namdevEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 25 Aug 2026 10:42:12 PM (IST)Updated Date: Tue, 25 Aug 2026 10:42:12 PM (IST)
बिलासपुर हाईवे से हटेंगे बेसहारा मवेशी, हादसों को रोकने के लिए गौधामों में होगी सुरक्षित शिफ्टिंग
कलेक्टर संजय अग्रवाल व जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल बैठक लेते हुए पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी

HighLights

  1. बिलासपुर प्रशासन ने शुरू की नई अनूठी पहल।
  2. नस्ल सुधार के लिए फ्री में बांटे जाएंगे सांड।
  3. कलेक्टर संजय अग्रवाल ने दिए कड़े और अहम निर्देश।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। मालिकों द्वारा सड़कों पर छोड़ दिए जाने के कारण बेसहारा घूम रहे मवेशियों के संरक्षण और हादसों की रोकथाम के लिए प्रशासन आगे आया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अंतर्विभागीय समन्वय बैठक में जिले के प्रमुख पांच मार्गों को चिन्हित कर सड़कों पर बेसहारा विचरण कर रहे मवेशियों को सुरक्षित रूप से नवनिर्मित गौधामों में विस्थापित करने के निर्देश दिए हैं।

सड़क दुर्घटनाओं से बचाव और बेसहारा पशुओं को सुरक्षित ठिकाना उपलब्ध कराने के लिए जिले के पांच प्रमुख हाईवे स्ट्रेच चिन्हित किए गए हैं। इनमें नेहरू चौक से भोजपुरी, पेंड्रीडीह से पाराघाट, पेंड्रीडीह से पंडरापथरा, नेहरू चौक से तखतपुर और नेहरू चौक से बछौद तक का मार्ग शामिल है। कलेक्टर ने एसडीएम, जनपद सीईओ और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर इन मार्गों पर अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।


गौसेवा आयोग से अनुमोदित नौ नए गौधामों छतौना, पाराघाट, लावर, किरारी, निरतु, घुटकू, काठाकोनी, मोपका और रहंगी में अनुबंध व सुरक्षा निधि की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सड़कों से लाए जाने वाले बेसहारा मवेशियों को इन्हीं गौधामों में रखा जाएगा। कलेक्टर ने इन सभी गौधामों में पशुओं के भरण-पोषण के लिए चारा उत्पादन योजना के तहत तुरंत राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं ताकि मवेशियों के लिए चारे की पर्याप्त व्यवस्था बनी रहे।

नस्ल सुधार के लिए नि:शुल्क बांटे जाएंगे प्रजनन योग्य सांड

जिले में मवेशियों की नस्ल सुधारने और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए पशु चिकित्सा विभाग द्वारा प्रजनन योग्य सांडों का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। कलेक्टर ने अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर पशुपालकों को इस नवाचार से जोड़ने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- मिसकैरेज के बाद मातृत्व अवकाश से वंचित नहीं कर सकते, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का एफसीआई को बड़ा झटका

ओखर गौधाम का कमाल: गोबर से धूपबत्ती, अर्क बिक रहा बेंगलुरु

कलेक्टर ने गौधामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नवाचार पर जोर दिया। बैठक में ओखर गौधाम के संचालक ने बताया कि वे गोबर से धूपबत्ती, अगरबत्ती, हवन सामग्री व दीये और गौमूत्र से अर्क बनाकर बेंगलुरु में बेच रहे हैं, जिससे नियमित आय हो रही है।

वर्जन...

सड़कों पर बेसहारा घूम रहे मवेशियों की सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए संयुक्त टीम बनाकर उन्हें गौधामों में विस्थापित किया जाएगा। गौधामों को स्वावलंबी बनाने के लिए चारा उत्पादन और उत्पाद निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है।

संजय अग्रवाल, कलेक्टर बिलासपुर

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।