• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में लाॅ की छात्रा ने कीटनाशक पीकर की खुदकुशी, खाना बनाने को लेकर हुआ था बड़ा विवाद

बिलासपुर के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत भटचौरा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद से नाराज 21 वर्षीय लॉ छात्रा सोनिया पुरैना ने कीटनाशक पी लिया। ग...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 05:20:10 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 05:20:10 PM (IST)
बिलासपुर में लाॅ की छात्रा ने कीटनाशक पीकर की खुदकुशी, खाना बनाने को लेकर हुआ था बड़ा विवाद

HighLights

  1. खाना बनाने के मामूली विवाद पर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम।
  2. कीटनाशक सेवन के बाद सिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत।
  3. बलौदाबाजार के लॉ कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी मृतका छात्रा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: पचपेड़ी क्षेत्र के भटचौरा में रहने वाली 21 वर्षीय छात्रा ने खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। इससे गंभीर छात्रा को इलाज के लिए सिम्स लाया गया। यहां इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने पीएम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है। पचपेड़ी क्षेत्र के भटचौरा में रहने वाले विशंभर पुरैना किसान हैं। उनकी बेटी सोनिया पुरैना(21) बलौदाबाजार जिला स्थित ला कालेज में पढ़ाई कर रही थी। छात्रा रविवार की सुबह घर पर थी। तभी उसे बड़ी बहन ने खाना बनाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों बहनों के बीच विवाद हो गया। इससे नाराज सोनिया ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया।


इससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसने स्वजन को कीटनाशक का सेवन करने की बात कही। इससे हड़बड़ाए स्वजन उसे लेकर मस्तूरी स्थित अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिम्स भेज दिया। यहां पहुंचने पर डाक्टरों ने इलाज शुरू किया। कुछ ही देर में छात्रा ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। पीएम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है।