• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

टीचर ने बाल पकड़कर घसीटा... स्कूल में अपमान और पिटाई से आहत छात्रा ने लगाई फांसी

Student Suicide Case: बिलासपुर के रतनपुर स्थित एक निजी स्कूल में एक शिक्षिका द्वारा बेरहमी से पीटे जाने और अपमानित होने के बाद नौवीं कक्षा की एक छात्र...और पढ़ें

By sarfraj memonEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 23 Sep 2025 01:40:37 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Sep 2025 01:45:41 PM (IST)
टीचर ने बाल पकड़कर घसीटा... स्कूल में अपमान और पिटाई से आहत छात्रा ने लगाई फांसी
Student Suicide Case: छत्तीसगढ़ में छात्रा ने लगाई फांसी (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. शिक्षिका ने छात्रा को बेरहमी से पीटा और घसीटा।
  2. घटना से आहत छात्रा ने घर जाकर आत्महत्या की।
  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र के नेवसा स्थित निजी स्कूल में छात्रा और उसके दोस्त की बेरहमी से पिटाई और बाल पकड़कर घसीटने का मामला सामने आया है। इस घटना से आहत छात्रा ने अपने घर जाकर फांसी लगा ली। उसके शरीर पर डंडों से पिटाई के निशान है। स्वजन ने पूरे मामले की शिकायत रतनपुर थाने में की है। पुलिस स्वजन और स्कूल के विद्यार्थियों का बयान दर्ज कर रही है।

स्कूल के विद्यार्थियों के लिए बयान

रतनपुर क्षेत्र के नेवसा में रहने वाली पूनम रजक नौवीं कक्षा की छात्रा थी। छात्रा सोमवार की सुबह स्कूल गई थी। स्कूल से लौटने के बाद छात्रा अपने कमरे में चली गई। देर शाम स्वजन जब कमरे में गए तो कमरे में छात्रा की फांसी पर लटक रही थी। स्वजन ने तत्काल इसकी जानकारी मोहल्ले के लोगों को दी। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। इस पर पुलिस देर शाम ही गांव पहुंच गई।


प्राथमिक पूछताछ के बाद कमरे को सील कर दिया गया। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि सोमवार को स्कूल में टीचर आतिश रात्रे ने छात्रा और उसके दोस्त की स्कूल में पिटाई की थी। इस दौरान उसने छात्रा के बाल पकड़कर स्कूल में घसीटा। आफिस रूम में ले जाकर छात्रा और उसके दोस्त की पिटाई की। छात्रा का दोस्त भी स्कूल में ही 11वीं का छात्र है। अब पुलिस स्कूल के विद्यार्थियों का बयान लेकर पूरे मामले की जांच कर रही है।

पति सरकारी टीचर, पत्नी चलाती है स्कूल

गांव के लोगों ने बताया कि रमेश साहू सरकारी स्कूल में टीचर है। उसकी पत्नी निजी स्कूल चलाती है। गांव के लोगों का आरोप है कि रमेश सरकारी स्कूल में पढ़ाने के बजाए अपने निजी स्कूल में ज्यादा रहता है। इसकी जानकारी अधिकारियों को भी है। इसके बाद भी उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ना ही उसका ट्रांसफर हो रहा है। कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई है।

यह भी पढ़ें- CG में लाखों शिक्षकों की नौकरी खतरे में, TET अनिवार्यता केस में UP सरकार पर टिकी निगाहें