लजकुरा से चक्रधरपुर के बीच चली लोडेड ट्रिपल लॉन्ग हाल रैक
बिलासपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल ने भारतीय रेलवे में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। एक साथ तीन लोडेड मालगाड़ियों को एक साथ जोड़कर मंडल के लजकुरा स्टेशन से चक्रधरपुर स्टेशन तक ट्रिपल लॉन्ग हाल रैक (सुपर एनाकोंडा) चलाई गई। 15000 टन से अधिक लोडेड 174 वैगनों को जोड़कर इसे चलाया गया है। इसमें एक ही लोका
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Tue, 30 Jun 2020 04:01:10 AM (IST)
Updated Date: Tue, 30 Jun 2020 04:01:10 AM (IST)
बिलासपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल ने भारतीय रेलवे में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। एक साथ तीन लोडेड मालगाड़ियों को एक साथ जोड़कर मंडल के लजकुरा स्टेशन से चक्रधरपुर स्टेशन तक ट्रिपल लॉन्ग हाल रैक (सुपर एनाकोंडा) चलाई गई। 15000 टन से अधिक लोडेड 174 वैगनों को जोड़कर इसे चलाया गया है। इसमें एक ही लोको पायलट, एक सहायक लोको पायलट और गार्ड ही तैनात रहे।
भारतीय रेलवे में पहली बार एक लोको पायलट, एक सहायक लोको पायलट व गार्ड की सहायता से तीन लोडेड मालगाड़ियों को एक साथ जोड़कर चलाते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। इसके पूर्व इस एनाकोंडा गाड़ी खाली रैकों के साथ चलाई जाती रही है। पहले रैक को चलाने के लिए तीन लोको पायलट, तीन सहायक लोको पायलट की आवश्यकता होती थी। इस तरह के परिचालन से क्रू सेट की बचत के साथ-साथ रेलवे ट्रैक का भी सही इस्तेमाल हो रहा है। साथ ही समय की बचत के साथ उपभोक्ताओं को जल्द डिलीवरी प्राप्त होगी।