• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बलरामपुर में जमीन का खूनी बंटवारा: चचेरे भाइयों ने पार की क्रूरता की हदें, स्कूल जा रहे शिक्षक की चाकू-हथौड़े से हत्या

बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राधानगर में सोमवार सुबह जमीन विवाद को लेकर प्राथमिक शाला कुम्हियापारा के शिक्षक जयकरन जगते की उनके ही दो चचेरे भाइयों ने चाकू और हथौड़े से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी।

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 20 Jul 2026 01:14:21 PM (IST)Updated Date: Mon, 20 Jul 2026 01:14:21 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बलरामपुर में जमीन का खूनी बंटवारा: चचेरे भाइयों ने पार की क्रूरता की हदें, स्कूल जा रहे शिक्षक की चाकू-हथौड़े से हत्या

HighLights

  1. बाइक से स्कूल के लिए निकले थे शिक्षक, रास्ते में घेरकर किया ताबड़तोड़ वार
  2. बंटवारे के बाद भी खेत नहीं जोतने देने का आरोप, रंजिश में दी खौफनाक सजा
  3. प्राथमिक शाला कुम्हियापारा के शिक्षक की निर्मम हत्या; त्रिकुंडा पुलिस ने दोनों कातिलों को दबोचा

नईदुनिया प्रतिनिधि,अंबिकापुर: बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राधानगर में सोमवार सुबह शिक्षक की चाकू और हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी गई। चाकू से शिक्षक का गर्दन काट दिया गया था। घटना के पीछे पुराना जमीन विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में दो आटोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।मृतक प्राथमिक शाला कुम्हियापारा कृष्णनगर धमनी में पदस्थ था।

जानकारी के अनुसार शिक्षक जयकरन जगते सोमवार सुबह अपने घर से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित स्कूल जाने के लिए बाइक से निकले थे। इसी दौरान रास्ते में सड़क किनारे मवेशियों के बैठने वाले स्थान के पास पहले से घात लगाए बैठे उनके दो रिश्तेदार बृजमोहन (25) और हरिमोहन (24) ने उन पर अचानक हमला कर दिया।बताया जा रहा है कि आरोपितों ने शिक्षक पर चाकू एवं हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किए।


हमले में जयकरन जगते की गर्दन पर गंभीर चोट लगी और वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। गंभीर चोटों के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही त्रिकुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी व्यास नारायण चुरेन्द्र ने बताया कि शिक्षक पर चाकू एवं हथौड़े से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। मामले में दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद हत्या का प्रमुख कारण माना जा रहा है। दोनों आरोपित मृतक के चचेरे भाई हैं। चचेरे भाइयों ने आरोप लगाया कि बटवारा होने के बाद जमीन जोतने नहीं दे रहा था एवं नापने भी नहीं दे रहा था। बंटवारा होने के बाद भी परेशान करते थे, इसी कारण उसकी हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण हादसा: गिट्टी से लदा बेकाबू ट्रेलर सड़क पर पलटा, नीचे दबने से महिला मजदूर की दर्दनाक मौत

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।