• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर: गाली-गलौज करने वाली शिक्षिका सस्पेंड, पालकों और मासूम बच्चों से करती थी दुर्व्यवहार

बिलासपुर के बिल्हा विकासखंड के मटियारी प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षिका सुपर्णा टेंगवार को निलंबित कर दिया गया है।

By kranti namdevEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 12 Jun 2026 10:13:17 AM (IST)Updated Date: Fri, 12 Jun 2026 10:13:17 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बिलासपुर: गाली-गलौज करने वाली शिक्षिका सस्पेंड, पालकों और मासूम बच्चों से करती थी दुर्व्यवहार

HighLights

  1. मटियारी शाला का शैक्षणिक वातावरण खराब करने वाली पर गिरी गाज
  2. साथी शिक्षकों से भी करती थी दुर्व्यवहार, मुख्यालय बिल्हा अटैच
  3. मर्यादा भूलकर मर्जी से स्कूल चलाने वाली शिक्षिका पर एक्शन

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। बिल्हा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला मटियारी में पदस्थ एक सहायक शिक्षिका को छात्रों, पालकों और साथी शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर आदेश जारी किया है।

प्राथमिक शाला मटियारी में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी सुपर्णा टेंगवार के खिलाफ लंबे समय से अभद्र व्यवहार की शिकायतें मिल रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा भूपेंद्र कौशिक ने शिकायत की बारीकी से जांच की। बीईओ कार्यालय द्वारा सौंपे गए जांच प्रतिवेदन में शिक्षिका पर लगे सभी आरोपों की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट में साफ हुआ कि उक्त शिक्षिका विद्यालय के अन्य शिक्षकों, मासूम बच्चों और स्कूल आने वाले पालकों के साथ लगातार दुर्व्यवहार कर रही थीं।


परिसर के भीतर उनके द्वारा बार-बार अभद्र भाषा का प्रयोग करने से स्कूल का शैक्षणिक माहौल पूरी तरह दूषित हो चुका था। जिला शिक्षा अधिकारी ने कृत्य को शिक्षकीय गरिमा के विपरीत और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उल्लंघन मानते हुए तत्काल सस्पेंड कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय बिल्हा तय किया गया है।

मर्यादा भूलकर बात-बात पर विवाद का आरोप

मटियारी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका पर आरोप है कि वे अपनी मर्जी से स्कूल चलाती थीं और टोकने पर साथी स्टाफ व बच्चों से विवाद पर उतारू हो जाती थीं। पालकों से भी मर्यादित व्यवहार नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से मोर्चा खोला था।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।