• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

NTPC में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी, नेताओं से पहचान का झांसा देकर 5 युवाओं से वसूले ₹2.13 लाख

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनटीपीसी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर पांच बेरोजगारों से 2.13 लाख रुपये ठगने वाले आरोपी सुमित केंवट को पुलिस...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 09:15:20 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 09:15:20 PM (IST)
NTPC में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी, नेताओं से पहचान का झांसा देकर 5 युवाओं से वसूले ₹2.13 लाख
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. बिलासपुर में सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
  2. बेरोजगारों को ठगने वाला दबोचा।
  3. फर्जीवाड़े का यह खेल जुलाई 2025 से चल रहा था।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: एनटीपीसी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर बेरोजगारों से रुपये ऐंठने वाले आरोपित को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित ने नेताओं से अच्छी जान-पहचान होने का दावा कर नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लोगों से 2.13 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद न तो नौकरी लगवाई और न ही रकम वापस की। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

सीएसपी तिलेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि लगरा निवासी रथ लाल लहरी ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि वह 12वीं और आइटीआई की पढ़ाई कर चुका है।

गांव में रहने वाले सुमित केंवट ने जुलाई 2025 में उससे कहा था कि उसकी नेताओं से अच्छी जान-पहचान है और वह एनटीपीसी में उसकी नौकरी लगवा देगा। इसके लिए 50 हजार रुपये की जरूरत बताई गई। उसकी बातों पर भरोसा कर रथ लाल ने तत्काल 34 हजार रुपये फोन-पे के माध्यम से दे दिए। साथ ही अपने आइटीआ ई और स्कूली प्रमाण पत्र भी सुमित को सौंप दिए।


यह भी पढ़ें- ड्राइविंग लाइसेंस फर्जी तो भी मिलेगा मुआवजा, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 28 लाख के क्लेम पर दिया बड़ा फैसला

आरोपित ने इसी तरह फरहदा निवासी विमल केंवट से 65 हजार रुपये, कंचनपुर निवासी ईश्वर केंवट से 50 हजार, संजय केंवट से 40 हजार और लगरा निवासी सूर्य प्रकाश केंवट से 24 हजार रुपये नौकरी लगाने के नाम पर लिए थे। नौकरी नहीं लगने और रकम वापस नहीं मिलने पर मामला पुलिस तक पहुंचा।

शिकायत के आधार पर मोपका चौकी पुलिस ने आरोपित सुमित केंवट (28) निवासी लगरा के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) में अपराध दर्ज किया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने ठगी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।