• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

फर्जी दस्तावेज से करोड़ों की जमीन हड़पने वाले सीए को थाने से छोड़ने पर बिलासपुर में पुलिस की कार्यप्रणाली उठे सवाल

बिलासपुर में मानसिक रूप से बीमार बुजुर्ग को मस्तूरी ले जाकर फर्जी वसीयतनामा तैयार कर करोड़ों की जमीन हड़पने के मामले में पुलिस ने आरोपी सीए को पकड़ा थ...और पढ़ें

By sarfraj memonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 04:45:53 PM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 04:45:53 PM (IST)
फर्जी दस्तावेज से करोड़ों की जमीन हड़पने वाले सीए को थाने से छोड़ने पर बिलासपुर में पुलिस की कार्यप्रणाली उठे सवाल

HighLights

  1. वृद्धा कृष्णा दुआ की शिकायत पर धोखाधड़ी, षड्यंत्र और कूटरचना का मामला हुआ है दर्ज।
  2. पुलिस ने सीए को पकड़ने के बाद जांच अधूरी बताकर थाने से ही छोड़ दिया।
  3. अमेरी, चोरभट्टी, तोरवा, फदहाखार और लिंक रोड की जमीनों को हथियाने की थी साजिश।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। लिंक रोड में रहने वाले बुजुर्ग को मस्तूरी में ले जाकर सीए और उसके सहयोगी ने वसीयतनामा तैयार करा लिया। इस दौरान बुजुर्ग गंभीर मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे। इसकी जानकारी होने पर स्वजन ने दस्तावेज के साथ मस्तूरी थाने में शिकायत की।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित सीए को पकड़ लिया। कुछ देर थाने में रखने के बाद मस्तूरी पुलिस ने आरोपित को छोड़ दिया। अब कहा जा रहा है कि मामले में जांच पूरी नहीं हुई है। इसके कारण आरोपित को छोड़ा गया है।


लिंक रोड में रहने वाली 70 वर्षीय वृद्धा कृष्णा दुआ ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बृजमोहन दुआ के नाम पर अमेरी, चोरभट्टी, तोरवा, फदहाखार और लिंक रोड पर जमीन है। सीए अनिल टुटेजा और उसकी सहयोगी जरहाभाठा में रहने वाली दुर्गेश नंदनी उन्हें अप्रैल 2022 में मस्तूरी स्थित उप पंजीयक कार्यालय लेकर गए। इस दौरान बृजमोहन दुआ गंभीर मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: रिटायरमेंट से पहले गृह जिले में मिलेगी पोस्टिंग

इसका फायदा उठाकर सीए और उसकी सहयोगी ने वसीयतनामा तैयार करा लिया। बृजमोहन दुआ की मृत्यू के बाद उनकी जमीन हथियाने की कोशिश की। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने विभागीय स्तर पर कृष्णा दुआ ने आपत्ति की। साथ ही दस्तावेज जुटाकर पूरे मामले की शिकायत मस्तूरी थाने में की।

शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी, षणयंत्र और कूटरचना समेत गंभीर धाराओं में जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया। जांच के दौरान पुलिस ने सीए अंचल जुनेजा को पकड़ लिया। थाने में पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस की ओर से बताया गया कि जांच पूरी नहीं होने के कारण आरोपित को छोड़ा गया है।