
बिलासपुर। अग्निपथ के विरोध में भारत बंद का बिलासपुर जिला मुख्यालय सहित जिले में किसी तरह का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। सामान्य दिनों की तरह सोमवार को व्यापारिक प्रतिष्ठानें खुलीं और कामकाज शुरू हुआ। कारखानों में भी पहला शिफ्ट का काम प्रारंभ हो गया है। प्रमुख औोगिक क्षेत्र तिफरा व सिलपहरी में औोगिक गतिविधियां चल रही है। शहर के प्रमुख व्यवसायिक परिसर की दुकानें खुली हुई है। जनजीवन पूरी तरह सामान्य बना हुआ है। विरोध की स्थिति बनते दिखाई नहीं दे रही हैं। सुरक्षा के लिहाज से चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। रेलवे स्टेशन व अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आने जाने वाले यात्रियों को सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचने की हिदायत भी दी जा रही है।
रविवार की तरह आज भी जिला मुख्यालय के व्यापारिक संस्थानों में कामकाज प्रारंभ हो गया है। सुबह 10 बजे से व्यवायिक परिसर सहित प्रमुख बाजार की दुकानें खुल गई है। निजी व सरकारी स्कूल में पढ़ाई चल रही है। सरकारी के अलावा अर्धशासकीय व निजी संस्थानों के कार्यालयों में कामकाज प्रारंभ हो गया है। स्थिति पूरी तरह सामान्य है। भारत बंद का असर कहीं दिखाई दे रहा है।
शहर के प्रमुख हृदयस्थल गोलबाजार व सदरबाजार की दुकानें खुली हुई है। यहां सामान्य दिनों की तहर खरीदारी चल रही है। व्यापारिक प्रतिष्ठानों में खरीदारों की आवाजाही भी चल रही है। तिफरा व सिलपहरी जैसे प्रमुख औागिक परिसर की कारखानों की चिमनियां धुआं उगलना शुरू कर दिया है। पहली पाली का काम अधिकारियों,स्टाफ व श्रमिकों ने अपना काम प्रारंभ कर दिया है।
जिला व पुलिस प्रशासन की अपनी तैयारी
व्यापारिक प्रतिष्ठानों के अलावा रेल व बस के जरिए आने जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था कर दी है। रेलवे स्टेशन व तिफरा स्थित अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। रेलवे स्टेशन व स्टेशन के बाहर आरपीएफ व जीआरपी के जवानों की तैनाती की गई है। आने जाने वाले यात्रियों पर नजर रखी जा रही है। प्लेटफार्म में उन्हीं यात्रियों को प्रवेश दिया जा रहा है जिनको यात्रा करनी है। रिजर्वेशन टिकट या फिर टिकट की जांच भी की जा रही है।
शासकीय व अर्धशासकीय कार्यालयों की बढ़ी सुरक्षा
शासकीय व अर्धशासकीय कार्यालयों के अलावा व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस बल के अलावा आला अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। जो लगातार सर्चिंग कर निगरानी कर रहे हैं।