• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

आम आदमी की सुरक्षा की गारंटी सरकार की, गरीब आदमी की पूछपरख है भी या नहीं?

जांजगीर निवासी पूजा कुम्हार के पति रामप्रसाद के लापता होने के मामले में हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने पुलिस को मोबाइल कॉल डिटेल खंगालने और अंतिम लोकेशन ...और पढ़ें

By Kamlesh RajakEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 08:11:57 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 08:11:57 PM (IST)
आम आदमी की सुरक्षा की गारंटी सरकार की, गरीब आदमी की पूछपरख है भी या नहीं?
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने जांजगीर निवासी पूजा कुम्हार की याचिका पर की सुनवाई।
  2. जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास और जस्टिस सुधीर कुमार की अदालत में महत्वपूर्ण मामले पर बहस।
  3. "आम आदमी की सुरक्षा को लेकर हाई कोर्ट ने सरकार से पूछे तीखे और कड़े सवाल।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। पति रामप्रसाद कुम्हार के लापता होने और अपहरण की आशंका जताकर हाई कोर्ट पहुंचीं पूजा कुम्हार की याचिका पर जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास और जस्टिस सुधीर कुमार की डिवीजन बेंच ने पुलिस को तलाश तेज करने के निर्देश दिए।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आम आदमी की सुरक्षा को लेकर टिप्पणी की- “आम आदमी की सुरक्षा की गारंटी सरकार की, गरीब आदमी की पूछपरख है भी या नहीं?” कोर्ट ने लापता के मोबाइल नंबर 9301447712 से संबंधित जानकारी और काल डिटेल रिकार्ड जुटाकर रामप्रसाद की आखिरी ज्ञात लोकेशन का पता लगाने कहा है।


याचिकाकर्ता के अधिवक्ता राजीव कुमार दुबे ने बताया कि जांजगीर निवासी पूजा को आशंका है कि उसके देवर के ससुराल पक्ष के लोग रामप्रसाद के लापता होने में शामिल हो सकते हैं। आरोप है कि रामप्रसाद को लगातार धमकियां दी जा रही थीं और उसे जेल में बंद अपने भाई रामनारायण के मामले से अलग रहने को कहा गया था।

याचिका के मुताबिक रामनारायण पर अपनी सास की हत्या का आरोप है और वह जेल में है। रामप्रसाद भाई की मदद के लिए अदालत जाता और जेल में उससे मुलाकात करता था। इसी को लेकर उसके ससुराल पक्ष से विवाद और धमकी की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के कर्मचारियों का वेतन और भत्ता बढ़ेगा, सरकार ने बिलासपुर हाई कोर्ट में दी जानकारी

हाई कोर्ट ने आशंका के आधार पर किसी की संलिप्तता को साबित नहीं माना है। संबंधित पक्षकारों को नोटिस जारी करते हुए पुलिस को उपलब्ध तकनीकी जानकारी के आधार पर रामप्रसाद की तलाश आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।