SECR News: डॉरमेट्री के बाद जनआहार व कमसम में सीपेज की समस्या
SECR News: सूचना के बाद भी मरम्मत नहीं, बिगड़ रही आकर्षक साज-सज्जा
By sandeep.yadav
Edited By: sandeep.yadav
Publish Date: Mon, 11 Oct 2021 06:43:30 AM (IST)
Updated Date: Mon, 11 Oct 2021 06:43:30 AM (IST)

बिलासपुर। SECR News: जोनल स्टेशन में सीपेज में बड़ी समस्या बन चुकी है। इसका असर साज-सज्जा पर असर पड़ा है। इसके बाद भी रेलवे का संबंधित विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। जबकि संचालकों की शिकायत के बाद आइआरपीएफ कई बार पत्राचार कर चुका है। कमसम फूड प्लाजा के एक हिस्से में तो इतना सीपेज है कि उसके चलते काम भी प्रभावित होने लगा है।
कमसम फूड प्लाजा हो या रिटायरिंग रूम। दोनों को संबंधित ठेका कंपनी ने खर्च कर बेहद आकर्षक बनाया है। रिटायरिंग रूम तो थ्री स्टार जैसा नजर आता है। जाहिर है कि यह सुविधा यात्रियों के लिए है, ताकि उन्हें ठहरने के लिए दिक्कत न हो। लगातार पत्राचार के बाद बड़ी मुश्किल से यह समस्या दूर हुई है। हालांकि सीपेज की समस्या अभी तक पूरी तरह दूर नहीं हुई। इसके चलते डारमेट्री के कुछ केबिन और एक रूम बंद है। यहां सीपेज के कारण संबंधित ठेका कंपनी को भारी नुकसान भी हो रहा है। दो केबिन की फाल सिलिंग तक गिर गई।
अब भी यह समस्या पूरी तरह ठीक नहीं हुई है और कमसम फूड प्लाजा में सीपेज बड़ी परेशानी बन चुकी है। इस फूड सेंटर को भी खास तौर पर सजाया गया। ताकि यात्रियों को बेहतर खानपान सुविधा मिल सके। सीपेज वाले हिस्से में दाग- धब्बे हैं और भी कई हिस्सों में यही स्थिति है। चूंकि यह आइआरसीटीसी के अधीन है। इसलिए संचालकों ने कई बार सुधार के लिए लिखा है। पर इसका कोई फायदा नहीं हुआ। जनआहार में भी इसी तरह दिक्कत आई थी। आइआरसीटीसी का मानना है कि बेहतर सुविधा मिलने पर ही यात्री पहुंचते हैं। पर इस स्थिति में कौन यात्री आएगा।