बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। जोनल स्टेशन में रेल प्रशासन द्वारा छोटी- छोटी अव्यवस्थाओं की जानबुझकर अनदेखी की जा रही है। पर इसके कारण यात्रियों को किसी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यह यात्री खुद ही जानते हैं। प्लेटफार्म एक के नागपुर छोर पर यात्रियों के लिए बैठने के लिए बनाए चबूतरे के ठीक ऊपर शेड गायब है। इसके चलते यहां वर्षा का पानी गिरता है। इसलिए यात्री यहां बैठकर ट्रेन के आने का इंतजार तक नहीं कर सकते। इतना नहीं इसके कारण पूरा प्लेटफार्म गीला हो जाता है। जिससे यात्रियों के फिसलकर गिरने का खतरा भी बना हुआ रहता है।
यह अव्यवस्था पिछले कई महीने से हैं। पर रेलवे के किसभी जिम्मेदार अफसर या कर्मचारी को यह नजा नहीं आती। जबकि मुख्यालय का स्टेशन होने के कारण यहां सुविधाएं बेहतर होती चाहिए। लेकिन इसे देखकर यह तो सच है कि रेलवे को यात्रियों के आराम या सुविधा से कोई लेना - देना नहीं है। इस एक समस्या के कारण कितने यात्रियों को दिक्कत हो रही है। रेलवे प्रशासन यह जानते हुए भी इसे नजर अंदाज कर रहा है। रेल प्रशासन जानबुझकर यात्रियों को इस समस्या से छुटकारा नहीं दे रहा है।
वर्षा होने पर एक तो यात्री इस चबूतरे में नहीं बैठक सकते, ऊपर प्लेटफार्म भी गिला होने के साथ- साथ गंदगी पसरा नजर आता है। यात्री इससे परेशान होने के साथ- साथ रेलवे से नाराज भी है। रेलवे किराया तो पूरा लेती है पर सुविधाओं की बारी-बारी आती इसे दरकिनार कर दिया जाता है। इसके अलावा प्लेटफार्म एक के किनारे- किनारे ऊपर के शेड में छेद है। इसके चलते भी यात्रियों को परेशानी होती है। इस छेद की वजह से पानी सीधे प्लेटफार्म पर आकर गिरता है। इसके कारण प्लेटफार्म चलने लायक नहीं रहता। सबसे ज्यादा खतरा फिसलकर गिरने का है। यात्री हमेशा हड़बड़ी में ट्रेन पकड़ने का प्रयास करते हैं। उस समय गिरने का डर है।